Breaking News
Haryana Group D Cadre Portal: हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारियों को राहत, 30 अक्टूबर तक बदल सकेंगे काडर, सीनियरिटी का भ्रम हुआ दूरRohtak Crime: महम में रोडवेज बस चालक पर जानलेवा हमला, ओवरटेक कर रोकी बस, लात-घूंसों से पीटाParenting tips: बच्चों की सेहत के लिए क्यों जरूरी है रोजाना एक घंटा खेलना? न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने दी खास सलाहYamunanagar cyber crime: यमुनानगर में बड़ा साइबर फ्रॉड, ‘सीएम विजय थलापति’ के नाम पर फर्जी पेज बनाकर महिला से 7.72 लाख की ठगीManisha Death Case: भिवानी शिक्षिका मनीषा मौत मामला, सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला सुरक्षित, 28 अक्टूबर को आएगा निर्णयHaryana Group D Cadre Portal: हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारियों को राहत, 30 अक्टूबर तक बदल सकेंगे काडर, सीनियरिटी का भ्रम हुआ दूरRohtak Crime: महम में रोडवेज बस चालक पर जानलेवा हमला, ओवरटेक कर रोकी बस, लात-घूंसों से पीटाParenting tips: बच्चों की सेहत के लिए क्यों जरूरी है रोजाना एक घंटा खेलना? न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने दी खास सलाहYamunanagar cyber crime: यमुनानगर में बड़ा साइबर फ्रॉड, ‘सीएम विजय थलापति’ के नाम पर फर्जी पेज बनाकर महिला से 7.72 लाख की ठगीManisha Death Case: भिवानी शिक्षिका मनीषा मौत मामला, सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला सुरक्षित, 28 अक्टूबर को आएगा निर्णय

Haryana Global Investor: स्वीडन में चमका हरियाणा, सीएम नायब सैनी ने ‘इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026’ में की शिरकत, निवेशकों को बुलाया

AAmandeep Singh
शेयर करें
Haryana Global Investor: स्वीडन में चमका हरियाणा, सीएम नायब सैनी ने 'इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026' में की शिरकत, निवेशकों को बुलाया

स्वीडन में चमका हरियाणा, सीएम नायब सैनी ने ‘इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026’ में की शिरकत, निवेशकों को बुलाया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Global Investor: यूरोप के दौरे पर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन की राजधानी में आयोजित प्रतिष्ठित ‘इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस वैश्विक मंच से मुख्यमंत्री ने भारत और स्वीडन के बीच नवाचार (India Sweden Innovation Day), व्यापार, शिक्षा और औद्योगिक सहभागिता को और अधिक मजबूत करने का मजबूत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन दोनों देशों के बीच वर्ष 2035 तक के एक प्रतिस्पर्धी और साझा भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाने का बेहतरीन अवसर है।

व्यापारिक रिश्तों में आई तेजी, 7.75 अरब डॉलर तक पहुंचा कारोबार

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष इस महत्वपूर्ण आयोजन में हरियाणा को ‘राज्य भागीदार’ (State Partner) के रूप में शामिल किया जाना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने याद दिलाया कि मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत और स्वीडन के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का नया दर्जा मिला है।

दोनों देशों के आर्थिक संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में जो द्विपक्षीय व्यापार 2.86 अरब अमेरिकी डॉलर था, वह बढ़कर वर्ष 2025 में 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है, जो आपसी भरोसे की मजबूत नींव को दर्शाता है।

हरियाणा में स्वीडिश कंपनियों का बढ़ता दखल और ‘मेक इन इंडिया’

मुख्यमंत्री ने हरियाणा में स्वीडिश निवेशकों द्वारा स्थापित और प्रस्तावित बड़ी परियोजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में स्वीडिश दिग्गज कंपनी ‘आइकिया’ (IKEA) की 3500 करोड़ रुपये की एकीकृत परियोजना हरियाणा की औद्योगिक नीतियों पर निवेशकों के अटूट भरोसे की गवाही देती है।

इसके अलावा, झज्जर स्थित मेट सिटी में स्वीडन की मशहूर कंपनी अपना (Swedish Companies in Haryana)  ‘कार्ल गुस्ताफ’ विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है। फरीदाबाद में स्वीडिश-स्विस समूह ‘एबीबी’ की वर्ष 1951 से चली आ रही विनिर्माण इकाई आज आधुनिक इलेक्ट्रिक मोटरों का प्रमुख वैश्विक केंद्र बन चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी गुरुग्राम में खुले कुनस्काप्सकोलन स्कूल का उदाहरण देते हुए उन्होंने इसे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड विद स्वीडन’ की साझी सफलता बताया।

वैश्विक मंच से दिए गए दो बड़े आमंत्रण

दौरे के अंत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश निवेशकों और वैश्विक उद्योगपतियों को हरियाणा की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए दो बड़े निमंत्रण दिए। उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों को आगामी ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027’ (Happening Haryana Global Investor Summit 2027) में आने का न्योता दिया। इसके साथ ही, उन्होंने हरियाणा की पावन और ऐतिहासिक धरा कुरुक्षेत्र पर आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ में पधारने का भी सादर अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें–Sonipat Murder Case: मां की हत्या के मामले में फंसी जानवी बोली- आरोपी के खिलाफ खुद कोर्ट में दूंगी गवाही

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।