Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

CM Nayab Saini Jind Rally: जींद को मिली 253 करोड़ की सौगात! CM नायब सैनी ने किया नए IMT और स्टेडियम का ऐलान

AAmandeep Singh
जींद को मिली 253 करोड़ की सौगात! CM नायब सैनी ने किया नए IMT और स्टेडियम का ऐलान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जींद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज जींद के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने ‘धन्यवाद एवं विकास रैली’ के मंच से जिले की तस्वीर बदलने वाला रोडमैप पेश किया। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य रैली में मुख्यमंत्री ने जींद की जनता का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में इस धरती का निर्णायक योगदान रहा है। जिले की पांच में से चार सीटों पर मिली जीत को जनता का अटूट विश्वास बताते हुए सीएम ने 253 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का तोहफा जनता के चरणों में अर्पित किया।

जयंती देवी मंदिर के पास से हटेगी मीट मार्केट, बनेगा स्मार्ट बाजार

विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्थानीय मुद्दों पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने घोषणा की कि जयंती देवी मंदिर के सामने स्थित मीट मार्केट को लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा, जो लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी। इसके अलावा, रानी तालाब के समीप 60 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक ऑडिटोरियम और पार्किंग का निर्माण होगा। शहर के पालिका बाजार को अब ‘स्मार्ट बाजार’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें डेकोरेटिव पोल और आधुनिक लाइटें शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएंगी।

आईएमटी और खेल स्टेडियम: युवाओं के लिए भविष्य की राह

मुख्यमंत्री ने जींद को औद्योगिक और खेल हब बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने एलान किया कि बजट 2026-27 के तहत प्रदेश में बनने वाले 10 नए आईएमटी (IMT) में से एक जींद में स्थापित किया जाएगा, जिससे हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, जिले को एक नया खेल स्टेडियम भी मिलेगा। सीएम ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में जींद पर 2217 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और 125 में से 103 घोषणाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।

खेत-खलिहान से लेकर नेशनल हाईवे तक का सफर

जींद की कनेक्टिविटी पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि आज यह जिला ‘हाइवे हब’ बन चुका है, जहां से आधा दर्जन से अधिक नेशनल हाइवे गुजर रहे हैं। ग्रामीण विकास को गति देने के लिए ‘खेत-खलिहान योजना’ के तहत 25 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के आड़े धन की कमी को कभी नहीं आने दिया जाएगा।

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।