Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में ‘एक परिवार’ के लिए ‘एटीएम’ बना दिया: मोदी

JJagmarg Desk
कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में ‘एक परिवार’ के लिए ‘एटीएम’ बना दिया: मोदी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पुडुचेरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि इस केंद्र शासित प्रदेश में उसका शासन राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार से ग्रस्त था, तथा यह केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में एक परिवार के लिए एटीएम की तरह था।

द्रमुक पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जनता पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में हो रहे ‘‘घोटालों’’ की एक लंबी सूची देख सकती है, जहां द्रविड़ पार्टी का शासन है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुडुचेरी में कांग्रेस के पूर्व शासनकाल के दौरान राशन की दुकानों में चावल नहीं था, वेतन में देरी होती थी, और सड़कों पर गुंडे तथा ड्रग माफिया का राज था।

विज्ञापन

मोदी ने यहां नयी परियोजनाओं की शुरुआत और नयी पहलों के लिए आधारशिला रखने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में बैठे एक परिवार के लिए एटीएम बना दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और द्रमुक पुडुचेरी के विकास पथ में गतिरोधक बन गए हैं।

यहां 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पुडुचेरी को केवल राज्यों के लिए बनाई गई पूंजी निवेश से जुड़ी विशेष सहायता योजना में शामिल किया है।

स्वतंत्रता आंदोलन में पुडुचेरी क्षेत्र की भूमिका की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक हमें एक विकसित पुडुचेरी, एक विकसित भारत का निर्माण करना होगा; पुडुचेरी की ‘डबल इंजन’ सरकार इस मिशन में आपके साथ है और हम सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी के लिए काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पुडुचेरी ‘मेडिकल टूरिज्म’ का केंद्र बन सकता है। यहां पहले से ही नौ मेडिकल कॉलेज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश के एक ही दृष्टिकोण के साथ काम करने से पुडुचेरी में सुशासन और विकास देखने को मिला है।

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पुडुचेरी को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना में शामिल किया है, जो केवल राज्यों के लिए है। उन्होंने कहा कि इस कदम से सड़कों सहित बेहतर बुनियादी ढांचे के रूप में केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पांडिचेरी विश्वविद्यालय में भी बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया गया है। उन्होंने कहा कि सशक्त युवा ही विकास की नींव हैं। हम उनके सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। एनआईटी कराईकल में नया डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और आधुनिक छात्रावास सुविधाएं कई छात्रों के लिए तकनीकी शिक्षा को मजबूत करेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवा सभी के लिए सुलभ, उपलब्ध और सस्ती होनी चाहिए तथा आयुष्मान भारत योजना पहले से ही पूरे भारत में करोड़ों परिवारों के लिए इस दृष्टिकोण को पूरा कर रही है। एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन सरकार के प्रमुख मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने प्रधानमंत्री से पुडुचेरी की राज्य का दर्जा देने की मांग को स्वीकार करने की अपील की।

कार्यक्रम में अपने भाषण में उन्होंने कहा कि पुडुचेरी वर्षों से लगातार राज्य का दर्जा देने की गुहार लगा रहा है और प्रस्तावों के माध्यम से केंद्र से मांग कर रहा है। रंगासामी ने कहा कि विधानसभा में 13 मौकों पर प्रस्ताव पारित किए गए जिन्हें पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने के लिए केंद्र को भेजा गया। उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा देने की मांग पुडुचेरी के लोगों की आकांक्षा है।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमारी मांग मान लेंगे। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि चुनी हुई सरकार के पास योजनाओं को तेजी से लागू करने की शक्तियां होनी चाहिए।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।