Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

रैपर हनी सिंह के कॉन्सर्ट में को लेकर विवाद, वीडियो वायरल, हाथ में पैग लेकर स्टेज पर एंट्री पर यूजर्स ने उठाए सवाल

VVinita Kohli
रैपर हनी सिंह के कॉन्सर्ट में को लेकर विवाद, वीडियो वायरल, हाथ में पैग लेकर स्टेज पर एंट्री पर यूजर्स ने उठाए सवाल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: मुंबई के MMRDA ग्राउंड में 28 मार्च की रात हुए कॉन्सर्ट में रैपर यो यो हनी सिंह की एंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हनी सिंह ने इस दौरान नीले रंग की रॉल्स रॉयस घोस्ट कार से एंट्री ली और स्टेज पर जाने से पहले हाथ में ड्रिंक लेकर नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनके इस अंदाज को लेकर बहस छिड़ गई है। कॉन्सर्ट में उनकी एंट्री पहले से ही हाई-वोल्टेज थी, लेकिन ड्रिंक के साथ स्टेज पर पहुंचने ने इसे विवाद में ला दिया।

एंट्री का अंदाज बना चर्चा का केंद्र

विज्ञापन

कॉन्सर्ट के दौरान बैकग्राउंड में उनका लोकप्रिय गाना “मिलियनेयर” बज रहा था और स्टेज पर लाइटिंग व आतिशबाजी के बीच उनकी एंट्री करवाई गई। जैसे ही वह कार से उतरे, एक महिला ने ट्रे में उन्हें ड्रिंक सर्व किया। हनी सिंह ने बिना रुके गिलास उठाया और उसी के साथ स्टेज की ओर बढ़ गए। यह सीन दर्शकों के लिए अलग था और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने हनी सिंह की आलोचना शुरू कर दी। कई लोगों ने इसे ‘ओवर शोऑफ’ और ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करार दिया। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस तरह के प्रदर्शन के जरिए शराब को प्रमोट किया जा रहा है, जो सही संदेश नहीं देता। कॉन्सर्ट के म्यूजिक और परफॉर्मेंस से ज्यादा उनकी एंट्री और ड्रिंक वाला सीन चर्चा में बना हुआ है।

स्टेज पर भी जारी रहा वही अंदाज

हनी सिंह हाथ में जाम लेकर ही स्टेज तक पहुंचे और माइक संभालकर अपने हिट गाने “ब्लू आइज” और “देसी कलाकार” पेश किए। हालांकि उनके गानों पर दर्शकों ने जमकर एंजॉय किया, लेकिन विवाद का केंद्र उनकी एंट्री ही बनी रही। इस पूरे मामले ने एक बार फिर उनके स्टेज प्रेजेंस और पब्लिक इमेज को लेकर बहस छेड़ दी है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं

यो यो हनी सिंह पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। उनके गानों में इस्तेमाल किए गए शब्दों और स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर पहले भी आलोचना हो चुकी है। वह 2014 से 2018 के बीच म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर रहे थे और बाद में उन्होंने बताया था कि वह डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझ रहे थे।

दिल्ली कॉन्सर्ट में भी हुआ था विवाद

करीब दो महीने पहले दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान भी हनी सिंह विवाद में आए थे। उस दौरान उन्होंने स्टेज पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। इस तरह लगातार सामने आ रहे विवाद उनके करियर और छवि पर असर डाल रहे हैं, जिस पर अब फैंस और आलोचक दोनों नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।