Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतगणना शुरू

VVinita Kohli
पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतगणना शुरू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पंजाब में 14 दिसंबर को 22 जिला परिषदों के 347 क्षेत्रों और 153 पंचायत समितियों के 2,838 क्षेत्रों में सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव में 48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और 9,000 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य भर में स्थापित केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। 

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने पार्टी चिह्नों पर चुनाव लड़ा। विपक्षी दलों कांग्रेस और शिअद ने सत्तारूढ़ ‘आप’ पर 14 दिसंबर को मतदान के दौरान ‘‘खुलेआम धांधली’’ करने का आरोप लगाया था। इससे पहले भी दोनों दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर उनके उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने और नामांकन खारिज कराने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।