Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

डीजीपी गौरव यादव ने बताया- गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान-आधारित तस्करों के संपर्क में थे

AAlok Verma
सरहद पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 4 किलो हेरोइन व चार पिस्तौल सहित दो गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़/अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सरहद पार से चल रहे नशीले
पदार्थ और हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपियों को
4.108 किलोग्राम हेरोइन और
चार आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह
जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की
पहचान अरशदीप सिंह उर्फ अरश (
21) निवासी गांव लहूका, तरनतारन और तरसेम सिंह उर्फ कैरों उर्फ पहलवान (31) निवासी मोहल्ला जसवंत
सिंह नगर
, तरनतारन के रूप में हुई
है। बरामद पिस्तौलों में दो
9 एमएम ग्लॉक (ऑस्ट्रिया निर्मित) और दो .30 बोर पिस्तौल (चीन निर्मित) तथा पांच जिंदा कारतूस शामिल हैं।


डीजीपी गौरव यादव ने बताया
कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स
के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि
गैर-कानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप ड्रोन के जरिए भेजी जाती थी
, जिसे बाद में आरोपी
प्राप्त कर आगे सप्लाई करते थे।


डीजीपी ने कहा कि इस
नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने और आगे-पीछे के लिंक स्थापित करने
के लिए जांच जारी है।


कमिश्नर ऑफ पुलिस
(सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी अरशदीप
उर्फ अरश को
2.6 किलोग्राम हेरोइन सहित
गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के आधार पर सह-आरोपी तरसेम उर्फ कैरों को भी
गिरफ्तार किया गया
, जिसके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद किए गए।


सीपी ने बताया कि जांच
के अनुसार आरोपी तरसेम उर्फ कैरों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट
, आर्म्स एक्ट, जेल एक्ट और हत्या के
प्रयास सहित कुल
17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ कृष्ण (जो वर्तमान
में विदेश में रह रहा है) का साथी है। आगे यह भी सामने आया कि गैंगस्टर गुरप्रीत
उर्फ कृष्ण ने तरसेम को फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भेजने का लालच देकर अपने लिए
काम करने को कहा था।

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।