Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Dabwali Bus Dispute: डबवाली में बस कंडक्टर की गुंडागर्दी: पास दिखाने पर छात्रों को बीच रास्ते उतारा, वीडियो वायरल

AAmandeep Singh
डबवाली में बस कंडक्टर की गुंडागर्दी: पास दिखाने पर छात्रों को बीच रास्ते उतारा, वीडियो वायरल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में प्राइवेट बस चालकों और परिचालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि वे अब सरकारी नियमों को सरेआम ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला डबवाली-गोरीवाला रूट का है, जहाँ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्रों के साथ बस कंडक्टर द्वारा बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई। छात्रों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने सरकार द्वारा जारी वैध ‘बस पास’ दिखाकर सफर करना चाहा, लेकिन कंडक्टर ने दो टूक कह दिया— ‘पैसे दो या बस से नीचे उतरो।

“जो करना है कर लो”— कंडक्टर की खुली चुनौती

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कंडक्टर छात्रों पर दबाव बना रहा है। जब छात्रों ने तर्क दिया कि नियमों के मुताबिक उनके पास प्राइवेट बसों में भी मान्य हैं, तो कंडक्टर ने आव देखा न ताव और ड्राइवर को बस बीच सड़क पर ही रोकने का इशारा कर दिया। तल्ख लहजे में कंडक्टर ने कहा, “पैसे देकर टिकट लो, फिर उस टिकट को लेकर चाहे जहाँ मर्जी शिकायत कर देना, हमें फर्क नहीं पड़ता।” इस दौरान कई छात्रों को जबरन बस से नीचे उतार दिया गया, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुराना है विवाद, बेलगाम हैं ऑपरेटर

हैरानी की बात यह है कि डबवाली-ऐलनाबाद और डबवाली-गोरीवाला रूट पर इस तरह की गुंडागर्दी कोई नई बात नहीं है। महज 24 घंटे पहले भी इसी तरह का एक और वीडियो सामने आया था। सरकार ने छात्रों की सुविधा के लिए प्राइवेट बसों में पास की अनुमति दे रखी है, लेकिन धरातल पर निजी बस ऑपरेटर इन नियमों को अपनी सुविधानुसार मरोड़ रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि प्राइवेट बस कर्मी जानबूझकर उन्हें बस में चढ़ने नहीं देते और अगर चढ़ जाएं, तो अपमानित कर उतार दिया जाता है।

प्रशासनिक कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और छात्र संगठनों में खासा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते इन बेलगाम ऑपरेटरों पर नकेल नहीं कसी, तो कभी भी कोई बड़ा टकराव हो सकता है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया गया और रूट पर बसों का सुचारू संचालन सुनिश्चित नहीं हुआ, तो वे चक्का जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल, विभाग की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर बार-बार वीडियो सामने आने के बावजूद इन ऑपरेटरों के लाइसेंस रद्द क्यों नहीं किए जा रहे।

विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।