Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

डैन्यूब प्रोपर्टीज ने शाहरुख खान के नाम पर पेश की वाणिज्यिक परियोजना,पहले ही दिन सभी इकाइयां बेची

VVinita Kohli
डैन्यूब प्रोपर्टीज ने शाहरुख खान के नाम पर पेश की वाणिज्यिक परियोजना,पहले ही दिन सभी इकाइयां बेची
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

दुबई: रियल एस्टेट कंपनी डैन्यूब प्रोपर्टीज ने अपनी चर्चित वाणिज्यिक परियोजना ‘शाहरुखज़ बाय डैन्यूब’ मंगलवार को यहां औपचारिक रूप से पेश की और पहले ही दिन इसकी सभी इकाइयों को बेचने की घोषणा की। इस परियोजना से कंपनी को 5,000 करोड़ रुपये से अधिक आय प्राप्त होने की उम्मीद है। डैन्यूब ग्रुप की रियल एस्टेट इकाई डैन्यूब प्रोपर्टीज की वाणिज्यिक परियोजना का नाम मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नाम पर रखा गया है। कंपनी इसमें करीब 3,500 करोड़ रुपये निवेश कर रही है जिसमें जमीन समेत सभी लागत शामिल है। परियोजना के 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी ने इससे पहले मुंबई में इस परियोजना को पेश किया था। दुबई प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शाहरुख खान की मौजूदगी में डैन्यूब ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन रिजवान साजन ने औपचारिक रूप से परियोजना पेश की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले ही दिन ‘शाहरुखज़ बाय डैन्यूब’ की सभी इकाइयां बिक चुकी हैं। इसकी रिकॉर्ड सफलता हमारे लिए गर्व का क्षण है। इस परियोजना को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह इसकी बेजोड़ गुणवत्ता और कंपनी के प्रति लोगों के भरोसे का स्पष्ट प्रमाण है।’’’ उन्होंने इस मौके पर ‘शाहरुखज़ बाय डैन्यूब 2.0’ पेश किये जाने का भी संकेत दिया। संयुक्त अरब अमीरात के बड़े शहर दुबई में गगनचुंबी इमारतों, लक्जरी होटल, व्यापारिक केंद्रों और आधुनिक वास्तुकला के लिए मशहूर शेख जायद रोड पर स्थित 55 मंजिलों वाली इस वाणिज्यिक परियोजना में कुल 488 इकाइयां हैं। इस परियोजना का निर्माण क्षेत्र 10 लाख वर्ग फुट से भी अधिक है और तमाम आाधुनिक सुविधाओं से लैस इस परियोजना में कार्यालयों की शुरुआती कीमत 4,75,000 डॉलर (4.2 करोड़ रुपये) है। कंपनी इस परियोजना से करीब 2.1 अरब एईडी (5,146 करोड़ रुपये) आय की उम्मीद कर रही है। 

इस मौके पर अभिनेता खान ने कहा, ‘‘ दुबई में इतने बड़ी परियोजना में अपना नाम देखना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस बात का प्रमाण है कि उदारता एवं दूरदर्शिता कैसे एक साथ आ सकती हैं। दुबई ने हमेशा मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया है। यह साहस, कल्पना और इस विश्वास पर बना शहर है कि कुछ भी असंभव नहीं है। ‘शाहरुखज़ बाय डैन्यूब’ इसी भावना को दर्शाता है। मैं रिजवान साजन और डैन्यूब जैसे ब्रांड से जुड़कर खुश हूं। ’’ साजन ने कहा, “ शाहरुख खान और रिजवान साजन का सफर एक जैसा है। दोनों ने 33 साल पहले एक ही सपने के साथ अपना सफर शुरू किया था…शाहरुख खान ने अपनी कड़ी मेहनत से सपनों को नियति में बदल दिया। यही बात डैन्यूब के सफर में नजर आती है। ‘शाहरुखज़ बाय डैन्यूब’ साधारण शुरुआत और कुछ कर गुजरने की लालसा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की इन दो कहानियों को एक साथ लाता है…’’ कंपनी के अनुसार, डैन्यूब प्रोपर्टीज ने अबतक 40 परियोजनाएं शुरू की है जिसमें से 18 परियोजनाएं पूरी कर चुकी है जबकि अन्य निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।

विज्ञापन

व्यापार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।