Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

आप सरकार के कार्यकाल में ऋण से जीएसडीपी अनुपात चार प्रतिशत घटा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

JJagmarg Desk
आप सरकार के कार्यकाल में ऋण से जीएसडीपी अनुपात चार प्रतिशत घटा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने राज्य के ऋण से सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) अनुपात को चार प्रतिशत घटाकर 44.47 प्रतिशत पर ला दिया है।

चीमा ने यह भी दावा किया कि सरकार द्वारा लिए जा रहे कुल ऋण का 85 प्रतिशत हिस्सा पिछली शिरोमणि अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस सरकारों द्वारा लिए गए पुराने कर्ज को चुकाने में खर्च किया जा रहा है विपक्ष द्वारा बढ़ते ऋण को लेकर किए जा रहे हमलों को खारिज करते हुए चीमा ने पिछली सरकारों पर राज्य को ऋण के जाल में धकेलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

वित्त मंत्री ने 16 मार्च को सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2022 में सत्ता संभालने के समय राज्य पर तीन लाख करोड़ रुपये का बकाया कर्ज था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार ने इस कर्ज के मूल धन का 35 प्रतिशत और ब्याज का 50 प्रतिशत हिस्सा वापस कर दिया है।

राजस्व संग्रह के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए चीमा ने बताया कि पिछले चार वर्षों में आप सरकार ने 83,739 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह किया है, जबकि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में यह आंकड़ा 61,286 करोड़ रुपये था।

उन्होंने बताया कि इसी तरह आबकारी राजस्व के मामले में भी मौजूदा सरकार ने 37,975 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस शासन के क्रमशः 20,545 करोड़ और 27,395 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी अधिक है। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि ऋण से जीएसडीपी अनुपात को 48.25 प्रतिशत से घटाकर 44.47 प्रतिशत करना राज्य सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।