Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

दिल्ली बजट: हवा में झूलती बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए 200 करोड़ रुपये

JJagmarg Desk
दिल्ली बजट: हवा में झूलती बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए 200 करोड़ रुपये
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार के मंगलवार को पेश वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में बिजली विभाग के लिए 3,942 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें बिजली सब्सिडी के लिए 3,500 करोड़ रुपये और हवा में झूलती बिजली की तारों को भूमिगत करने (जमीन के नीचे बिछाने) के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल है।

बजट में ऊर्जा की बचत एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘दिल्ली ऊर्जा संरक्षण कोष’ बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में कहा कि बिजली विभाग के लिए आवंटित 3,942 करोड़ रुपये से न केवल बिजली सब्सिडी जारी रहेगी, बल्कि हम ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली प्रोत्साहन योजनाओं के जरिये दिल्ली को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे।

सरकार ने उच्च वोल्टेज (हाई-टेंशन) और कम वोल्टेज (लो-टेंशन) वाली बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए बजट को दोगुना कर दिया है। वित्त वर्ष 2025-26 में इसके लिए 100 करोड़ रुपये रखे गए थे जिसे 2026-27 के बजट में बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पिछले साल बिजली विभाग का कुल बजट 3,847 करोड़ रुपये था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि चांदनी चौक इलाके की 28 सड़कों पर बिजली की तारों को भूमिगत करने का काम शुरू हो चुका है जिस पर करीब 160 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।