Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

दिल्ली आग हादसा: पालम में एक इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत

VVinita Kohli
दिल्ली आग हादसा: पालम में एक इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोगों ने आग से बचने के लिए इमारत से छलांग लगाई थी। यह इमारत पालम मेट्रो स्टेशन के पास राम चौक मार्केट में है। यह इमारत पांच मंजिला है, जिसमें भूतल और पहली मंजिल पर कपड़े तथा सौंदर्य प्रसाधन का शोरूम था, जबकि शोरूम के मालिक राजेंद्र कश्यप का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता था।

पालम गांव थाने को सुबह सात बजकर चार मिनट पर इमारत में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इमारत से बाहर निकाले गए लोगों में से नौ को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन नाबालिग लड़कियों के रूप में हुई हैं। नाबालिग लड़कियों की उम्र 15, छह और तीन साल थी। इस घटना में 25 प्रतिशत झुलस गए सचिन (29) का सफदरजंग में इलाज किया जा रहा है जबकि अनिल (32) और दो वर्षीय बच्ची का भी एपचार हो रहा है।

विज्ञापन

एक व्यापक अग्निशमन और बचाव अभियान के तहत पुलिस, बीएसईएस, वायुसेना पुलिस और एनडीआरएफ के कर्मियों के साथ लगभग 30 दमकल गाड़ियां और 11 एम्बुलेंस सेवा में लगाई गईं हैं। घटनास्थल से प्राप्त दृश्यों में देखा जा सकता है कि इमारत से काले धुएं के घने गुबार उठ रहे हैं, जबकि आग की लपटों ने इमारत के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में लिया है। ऐसे में अग्निशमन दल को भीड़ वाले बाजार क्षेत्र में आग बुझाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 

अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने संकरी गलियों और धुएं से भरे अंदरूनी हिस्सों से होते हुए फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया। आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और घटनास्थल का मुआयना करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।