Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Delhi Summer Vacation : दिल्ली में स्कूल बंद! शिक्षा निदेशालय ने किया समर वेकेशन का ऐलान, जानें कब खुलेंगे स्कूल

AAmandeep Singh
दिल्ली में स्कूल बंद! शिक्षा निदेशालय ने किया समर वेकेशन का ऐलान, जानें कब खुलेंगे स्कूल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

दिल्ली। देश की राजधानी में पारा चढ़ने के साथ ही अब स्कूलों में लंबी छुट्टियों की बिसात बिछ गई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर ताजा सर्कुलर जारी कर दिया है, जिससे साफ़ हो गया है कि इस बार बच्चों को 50 दिनों का लंबा ब्रेक मिलने वाला है। आदेश के मुताबिक, दिल्ली के तमाम सरकारी स्कूलों में 11 मई से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी, जो 30 जून तक जारी रहेंगी। 1 जुलाई से स्कूल एक बार फिर अपनी पुरानी रौब में लौटेंगे।

पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए लगेंगी ‘स्पेशल क्लास’

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने छुट्टियों की घोषणा तो कर दी है, लेकिन ऊपरी कक्षाओं के छात्रों की पढ़ाई को लेकर भी मुस्तैदी दिखाई है। कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 11 मई से 23 मई तक रिमेडियल क्लासेस आयोजित की जाएंगी। इन कक्षाओं का मुख्य मकसद कमजोर छात्रों के बुनियादी कॉन्सेप्ट्स को स्पष्ट करना और बोर्ड परीक्षाओं के लिए उन्हें मानसिक रूप से तैयार करना है। निदेशालय ने साफ किया है कि सुबह की तपिश बढ़ने से पहले, यानी 7:30 बजे से 10:30 बजे के बीच ही ये कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

गणित और विज्ञान पर रहेगा खास फोकस

निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि 9वीं और 10वीं के स्तर पर गणित और विज्ञान जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाए, क्योंकि अक्सर छात्र इन्हीं विषयों में पिछड़ जाते हैं। वहीं, 12वीं के छात्रों के लिए विषय का चयन उनके पिछले प्रदर्शन और जरूरत के आधार पर किया जाएगा। इन क्लासों में आने के लिए बच्चों को पूरी यूनिफॉर्म में आना होगा और उनकी उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। अभिभावकों की लिखित सहमति के बिना किसी भी छात्र को इन कक्षाओं में शामिल नहीं किया जाएगा।

लाइब्रेरी खुली रहेगी, शिक्षकों को मिलेगा ‘क्रेडिट’

गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी स्कूल की लाइब्रेरी खुली रखी जाएगी, ताकि स्वाध्याय (Self-study) करने वाले छात्र वहां बैठकर पढ़ाई कर सकें। स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पेयजल और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं, छुट्टियों के दौरान ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को सरकार ने तोहफा देते हुए नियमानुसार ‘अर्जित अवकाश’ (Earned Leave) देने का फैसला किया है। जरूरत पड़ने पर गेस्ट और कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को भी इस विशेष अभियान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।