Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Toll Tax Hike: सावधान! नेशनल हाईवे पर सफर होने जा रहा है महंगा, NHAI ने बढ़ाईं टोल की दरें

AAmandeep Singh
सावधान! नेशनल हाईवे पर सफर होने जा रहा है महंगा, NHAI ने बढ़ाईं टोल की दरें
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

दिल्ली। अगर आप दिल्ली से मेरठ, गाजियाबाद या हापुड़ की तरफ रोजाना सफर करते हैं, तो अपनी यात्रा का बजट दोबारा जांच लें। 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब पहले जैसा सस्ता नहीं रहेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वार्षिक संशोधन के तहत टोल दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। यह बदलाव दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME), ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 जैसे व्यस्त रूटों पर लागू होगा। विभाग का कहना है कि सड़कों के रखरखाव और परिचालन लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

सराय काले खां से मेरठ तक का सफर: क्या होंगी नई दरें?

विज्ञापन

NHAI के निदेशक अरविंद कुमार के मुताबिक, इस साल टोल दरों में करीब 5 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है। वर्तमान में दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक कार या जीप के लिए 170 रुपये चुकाने होते हैं, जो अब बढ़कर लगभग 178-180 रुपये के आसपास पहुंच सकते हैं। इसी तरह, हल्के व्यावसायिक वाहनों (LCV) के लिए अभी मेरठ तक का एक तरफ का टोल 275 रुपये है और बस-ट्रक के लिए यह राशि 580 रुपये है। NH-9 की बात करें तो यहां फिलहाल कार और जीप के लिए 175 रुपये लिए जाते हैं, जिसमें अब सीधे तौर पर बढ़ोतरी तय है।

क्यों बढ़ाया जाता है हर साल टोल टैक्स?

नियमों के अनुसार, NHAI हर साल थोक मूल्य सूचकांक (WPI) और महंगाई दर के आधार पर टोल दरों की समीक्षा करता है। चूंकि नया वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है, इसलिए नई दरें उसी दिन से लागू हो जाएंगी। जानकारों का मानना है कि टोल बढ़ने का असर सिर्फ निजी वाहन मालिकों पर ही नहीं, बल्कि आम जनता की थाली पर भी पड़ेगा। माल ढुलाई करने वाले ट्रकों का खर्च बढ़ने से फल, सब्जी और अन्य जरूरी सामान की कीमतों में भी मामूली तेजी आ सकती है।

मंथली पास और FASTag यूजर्स पर भी मार

रोजाना ऑफिस जाने वाले और हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता FASTag एनुअल और मंथली पास को लेकर है। अब तक जो वार्षिक पास 3000 रुपये में बनता था, उसकी कीमत बढ़ाकर अब 3075 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही, स्थानीय निवासियों को मिलने वाली छूट की श्रेणियों में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से ही सभी टोल प्लाजा के सिस्टम में नई दरें अपडेट कर दी जाएंगी।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।