Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Delhi-Mumbai Expressway: डीएनडी से जैतपुर तक 9 किमी का नया एक्सप्रेसवे तैयार, दिल्ली से फरीदाबाद-पलवल जाना होगा आसान

AAmandeep Singh
Delhi-Mumbai Expressway: डीएनडी से जैतपुर तक 9 किमी का नया एक्सप्रेसवे तैयार, दिल्ली से फरीदाबाद-पलवल जाना होगा आसान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

दिल्ली। चिलचिलाती धूप और रिंग रोड के भारी जाम से जूझते दिल्ली-एनसीआर के नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना के पहले फेज के तहत सराय काले खां (DND फ्लाईओवर) से लेकर जैतपुर तक के 9 किलोमीटर लंबे हिस्से का सिविल वर्क एनएचएआई ने पूरा कर लिया है।

इस हिस्से के शुरू होते ही न केवल आश्रम चौक बल्कि मथुरा रोड पर लगने वाले भयंकर ट्रैफिक जाम से लोगों को हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। मंगलवार को खुद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस हिस्से की जमीनी हकीकत और सुरक्षा मानकों को परखने के लिए निरीक्षण करेंगे, जिसके तुरंत बाद पीएमओ (PMO) को इसके उद्घाटन की तारीख तय करने के लिए फाइल भेजी जाएगी।

विज्ञापन

इन रास्तों से मिलेगी एंट्री और एग्जिट, नोएडा-गाजियाबाद को भी सीधा फायदा

एनएचएआई के वरिष्ठ इंजीनियरों के मुताबिक, 1,836 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बने इस हिस्से पर चढ़ने और उतरने के लिए बेहद आधुनिक इंटरचेंज बनाए गए हैं। दिल्ली से फरीदाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए पहला रास्ता डीएनडी फ्लाईवे पर नोएडा और पूर्वी दिल्ली की तरफ से आ रहे कैरिजवे से जुड़ेगा। वहीं, दूसरा रास्ता रिंग रोड से आश्रम की तरफ जाने वाले कैरिजवे पर तैयार किया गया है।

इसके बाद सीधे मीठापुर में एनटीपीसी ईको पार्क के पास वाहनों को उतरने और चढ़ने की सुविधा (Entry-Exit) मिलेगी, जहां से वाहन चालक सीधे केएमपी (KMP) एक्सप्रेसवे होते हुए सोहना, पलवल या जयपुर की तरफ फर्राटा भर सकेंगे। इसी तरह दिल्ली आने वाले ट्रैफिक को तैमूर नगर, आश्रम फ्लाईओवर और सराय काले खां रिंग रोड पर उतरने के विकल्प मिलेंगे।

दिल्ली से जयपुर ढाई घंटे और मुंबई सिर्फ 12 घंटे की दूरी पर

यह नवनिर्मित खंड भारत के सबसे महत्वाकांक्षी रोड प्रोजेक्ट ‘दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे’ का एक बेहद क्रूशियल स्टार्टिंग पॉइंट है। कुल 1,380 किलोमीटर की लंबाई वाला यह आठ लेन का एक्सप्रेसवे हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के वडोदरा से गुजरते हुए सीधे मायानगरी मुंबई को जोड़ेगा।

हालांकि इसके कुछ हिस्सों पर अभी भी निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन जैसे ही यह सुपर एक्सप्रेसवे पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा, दिल्ली से मुंबई के बीच का सफर आधा यानी महज 12 घंटे का रह जाएगा। यही नहीं, वीकेंड पर दिल्ली से पिंक सिटी जयपुर जाने वाले शौकीनों का सफर भी सिमटकर केवल ढाई घंटे का होने जा रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।