Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Delhi Metro New Corridors: दिल्ली-NCR में दो नए मेट्रो कॉरिडोर शुरू, बुराड़ी से पीतमपुरा तक यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

AAmandeep Singh
दिल्ली-NCR में दो नए मेट्रो कॉरिडोर शुरू, बुराड़ी से पीतमपुरा तक यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रोजाना लाखों यात्रियों की पहली पसंद बनी मेट्रो नेटवर्क का विस्तार एक बार फिर बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो नए मेट्रो कॉरिडोर पर संचालन को हरी झंडी दिखा दी है। इन कॉरिडोर के शुरू होने से उत्तरी और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और सफर का समय काफी कम हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार इन नए रूटों से हजारों यात्रियों को रोजाना सीधे लाभ मिलेगा।

इन मेट्रो लाइनों के शुरू होने के बाद बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और भलस्वा जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लोगों को पास में ही मेट्रो सुविधा मिल जाएगी। इससे नोएडा, गाजियाबाद और बाहरी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर हो गई है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन की शुरुआत की। DMRC के अनुसार नए रूट शुरू होने से लंबी दूरी का सफर अब पहले की तुलना में कम समय में पूरा किया जा सकेगा। मेट्रो सेवा शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा और सड़क पर वाहनों की संख्या कम होने से ट्रैफिक दबाव भी घट सकता है।

मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर

मजलिस पार्क से मौजपुर बाबरपुर तक बनने वाले इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 12.318 किलोमीटर है। इस रूट पर कई अहम स्टेशन बनाए गए हैं जो पूर्वी और उत्तरी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे।

इस लाइन के प्रमुख स्टेशन मजलिस पार्क, बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर हैं।

दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर

दूसरा कॉरिडोर दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच बनाया गया है जिसकी लंबाई करीब 9.92 किलोमीटर है। इस रूट पर भी कई महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल किए गए हैं। दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क इस कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशन हैं। मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़ और मजलिस पार्क को इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।

यात्रियों को समय और खर्च दोनों में राहत

नए मेट्रो रूट शुरू होने के बाद कई यात्रियों को लंबा चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। एक यात्री अशोक ने बताया कि पहले उन्हें गुरुग्राम स्थित ऑफिस जाने के लिए कश्मीरी गेट तक जाना पड़ता था। अब हैदरपुर-बादली मोड़ से ही मेट्रो मिल जाएगी और सफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।