Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष से पहले शहर और सीमावर्ती क्षेत्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई

VVinita Kohli
दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष से पहले शहर और सीमावर्ती क्षेत्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने मजबूत सुरक्षा प्रबंध किए हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 20,000 पुलिस और अर्धसैनिक कर्मियों को तैनात किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। दिल्ली की सीमाएं उत्तर प्रदेश व हरियाणा से लगती है जो राजस्थान से निकट है। नव वर्ष मनाने के लिए इन राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के शहर में आने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा कि यातायात और अर्धसैनिक बलों सहित लगभग 20,000 पुलिसकर्मी गुंडागर्दी और यातायात नियमों के उल्लंघन के रोकथाम के लिए मौके पर तैनात रहेंगे। अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी राज्यों के लोगों के संभावित उपद्रव से निपटने के लिए सीमाओं पर अतिरिक्त नाके बनाए जाएंगे और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्रिसमस के मद्देनजर 10 से अधिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जा चुके हैं और सुरक्षा जांच को और भी कड़ा किया जाएगा। दिल्ली में 15 और उन स्थानों पर भी पुलिस तैनात की जाएगी जहां गाड़ियां राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिल से किए जाने वाले स्टंट और शराब पीकर गाड़ी चलाने से निपटने के लिए पहले ही योजना बना ली है। यातायात पुलिस की सहायता के लिए विभिन्न थानों से अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को पाली के अनुसार तैनात किया जाएगा। थानेदारों (एसएचओ) को क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी टीमों के साथ सड़कों पर मौजूद रहने का आदेश दिया गया है। यदि कोई भी स्टंट जैसी गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो टीमें तुरंत दो या चार पहिया वाहनों को जब्त कर लेंगी। अधिकारी ने कहा कि सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा, “हमारी टीमें बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, होटल, धर्मशाला, रात्रि आश्रय और अन्य स्थानों की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई भी व्यक्ति उचित दस्तावेजों के बिना तो नहीं रह रहा है। हमने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान करने के लिए पहले ही एक विशेष अभियान शुरू कर दिया है।” दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि उनका मुख्य ध्यान कनॉट प्लेस, हौज खास, बाजारों और मॉल के आसपास वाहनों की आवाजाही बनाए रखने पर रहेगा। कनॉट प्लेस में, वैध स्टिकर वाले वाहनों को ही इनर सर्कल क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारी ने बताया कि ये स्टिकर दिल्ली पुलिस द्वारा वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नव वर्ष मनाने के लिए इंडिया गेट पर भारी भीड़ जमा होने के कारण वहां अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। शहर भर में कई इलाकों में, खासकर मॉल और पार्टी क्षेत्रों के पास, नाके लगाए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान भी चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटलों के आसपास पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।