Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान शुरू किया

VVinita Kohli
दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान शुरू किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर भर में शराब पीकर गाड़ी चलाने, बाइक स्टंट करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस विशेष अभियान का उद्देश्य नव वर्ष समारोह के दौरान दुर्घटनाओं को रोकना और जन सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में गाड़ी चलाने, मोटरसाइकिल पर स्टंट करने, तेज गति से वाहन चलाने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर भर में, विशेष रूप से पार्टी स्थलों, व्यस्त बाजारों, प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों, भीड़भाड़ और दुर्घटनाओं की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि शराब पीकर या लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर कई एकीकृत जांच चौकियां स्थापित की गई हैं, जबकि विशेष टीमें स्टंट करने वाले बाइक चालकों, तेज गति से गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों और सार्वजनिक उपद्रव पैदा करने की कोशिश करने वाले समूहों पर कार्रवाई करेंगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस, जिला पुलिस इकाइयों और पीसीआर टीमों के बीच समन्वय को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी प्रणालियों के माध्यम से चौबीसों घंटे यातायात की आवाजाही पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।