Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, लेकिन एक्यूआई अब भी ‘बेहद खराब’

VVinita Kohli
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, लेकिन एक्यूआई अब भी ‘बेहद खराब’
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में मंगलवार सुबह मामूली सुधार देखा गया लेकिन एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। दिल्ली में धुंध छाए रहने के कारण दृश्यता घट गई और सुबह तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई 377 रहा जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। पिछले दो दिन स्थिति और भी खराब रही तथा कई स्थानों पर एक्यूआई 400 से ऊपर पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। मंगलवार को भी 40 निगरानी केंद्रों में से 11 में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, जहांगीरपुरी, मुंडका और वजीरपुर में सबसे अधिक 426 एक्यूआई दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है। सुबह के समय दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध और कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।