Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के रिक्त पद जल्द भरने की मांग, कानून मंत्री से मिले संजय टंडन

VVinita Kohli
हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के रिक्त पद जल्द भरने की मांग, कानून मंत्री से मिले संजय टंडन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन ने नई दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट में लंबे समय से रिक्त पड़े न्यायाधीशों के पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने तथा न्यायिक अधोसंरचना को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुलाकात के दौरान टंडन ने कहा कि न्यायपालिका में रिक्त पदों के कारण लंबित मामलों का बोझ लगातार बढ़ रहा है और मौजूदा न्यायाधीशों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। 

उन्होंने न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के लिए रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने का आग्रह किया। टंडन ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि न्यायिक संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर संसाधनों से लैस करना समय की आवश्यकता है। न्यायालयों में तकनीकी और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने से मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और न्यायिक प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी बन सकेंगी। 

उन्होंने कहा कि न्यायिक संस्थानों की क्षमता बढ़ाने से आम लोगों की न्याय तक पहुंच आसान होगी और न्याय वितरण प्रणाली में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा। टंडन ने केंद्र सरकार से न्यायिक सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। बैठक के दौरान टंडन ने केंद्रीय मंत्री के हालिया चंडीगढ़ दौरे का भी उल्लेख किया और जन समस्याओं के प्रति उनके संवेदनशील दृष्टिकोण तथा सक्रिय कार्यशैली की सराहना की। टंडन ने विश्वास जताया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक पहल होगी और न्यायिक व्यवस्था को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।