Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन बाधित; 177 उड़ानों को रद्द किया गया

VVinita Kohli
घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन बाधित; 177 उड़ानों को रद्द किया गया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को उड़ान परिचालन बाधित हुआ और इस कारण कम से कम 177 उड़ानों को रद्द कर दिया गया और 500 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत कुल 177 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें प्रस्थान और आगमन दोनों शामिल हैं। उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉट कॉम’ के अनुसार, हवाई अड्डे पर लगभग 500 उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। शुक्रवार दोपहर को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि वह भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के साथ मिलकर काम कर रहा है और वास्तविक समय के मौसम पूर्वानुमान के आधार पर निर्णय लिए जा रहे हैं। दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक ‘डीआईएएल’ ने शाम 7.10 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन बिना किसी व्यवधान के सामान्य रूप से चल रहा है।’’

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसने दिल्ली से पुणे, रांची, इंदौर, पटना, गोवा, वाराणसी और जोधपुर सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं, साथ ही कुछ अन्य सेवाएं भी रद्द की हैं। एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ये उड़ानें कोहरे की वजह से रद्द की गईं। इंडिगो ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली एनसीआर, अमृतसर, जबलपुर और जालंधर में आज सुबह भी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। इसने कहा, ‘‘दृश्यता के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण उड़ान कार्यक्रम में बदलाव हुए हैं, और परिस्थितियों में बदलाव के चलते परिचालन सामान्य से धीमा हो सकता है। हमारी जमीनी टीम सुरक्षा और दृश्यता संबंधी आवश्यकताओं के अनुपालन को प्राथमिकता दे रही हैं।’’ ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डीआईएएल) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करती है, जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और आमतौर पर यहां प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन होता है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।