Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

धुआंधार काम कर रहे ‘धाकड़’ धामी को अब ‘धुरंधर’ कहा जाना चाहिए: राजनाथ सिंह

JJagmarg Desk
धुआंधार काम कर रहे ‘धाकड़’ धामी को अब ‘धुरंधर’ कहा जाना चाहिए: राजनाथ सिंह
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हल्द्वानी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘धुरंधर’ बताया और कहा कि धामी ने अपने चार साल के कार्यकाल में इतना धुआंधार काम किया है, जिसकी मैं कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था।

सिंह ने यहां धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। रक्षा मंत्री ने राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान धामी को ‘धाकड़’ बताया था।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यों को देखने के बाद उन्हें अब धुरंधर धामी कहा जाना चाहिए। उन्होंने धुआंधार काम किया है। मैं कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में कोई सरकार इतनी तेजी से काम कर पाएगी। कई मामलों में उत्तराखंड ने पूरे देश में अव्वल स्थान हासिल किया है।

धामी ने पहली बार मुख्यमंत्री के तौर पर जुलाई 2021 में राज्य की कमान संभाली थी। वर्ष 2022 में भाजपा के लगातार दूसरी बार सत्ता में आने पर धामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

रक्षा मंत्री ने कहा कि धामी लगातार पांच वर्षो से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं और प्रदेश में पिछले नौ साल से भाजपा की सरकार है, जो उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार के चार साल सहित भाजपा सरकार के नौ वर्षों में उत्तराखंड ने बुनियादी ढांचे ,पर्यटन, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण सहित हर क्षेत्र में बहुत तेजी से प्रगति की है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य आध्यात्म और आधुनिकता के संगम के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने चार धाम ऑल वेदर सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे सहित अनेक परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड में इस समय दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम जारी है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है और अब इसे विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता। सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि और तपोभूमि होने के साथ ही वीरभूमि भी है तथा धामी सरकार ने पूर्व सैनिकों का विशेष ध्यान रखा है।

उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित जवानों की अनुग्रह राशि को 50 लाख से तीन गुना बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये करने वाला उत्तराखंड देश का अकेला राज्य है जबकि अपना प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों की याद में सैन्य धाम का निर्माण भी इसी प्रदेश में हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने संशोधित नागरिकता कानून (यूसीसी) लागू कर देश का पहला राज्य बनने के लिए धामी सरकार को बधाई देते हुए कहा कि सभी पार्टियां सरकार बनाने के लिए राजनीति करती हैं लेकिन भाजपा देश व समाज बनाने के लिए राजनीति करती है और यही उनमें सबसे बड़ा अंतर है।

सिंह ने उत्तराखंड को आस्था और संस्कृति का केंद्र बताते हुए धामी सरकार द्वारा इसे सुरक्षित व पवित्र बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अवैध घुसपैठ की कोई जगह नहीं है, जिसके विरूद्ध राज्य सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है जबकि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दस हजार अवैध अतिक्रमण भी हटाए गए हैं।

विज्ञापन

उत्तराखंड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।