Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियां मजबूत करने पर मंथन, शिक्षा-सह-खेल सचिव की अध्यक्षता में खेल संघों के साथ बैठक

VVinita Kohli
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियां मजबूत करने पर मंथन, शिक्षा-सह-खेल सचिव की अध्यक्षता में खेल संघों के साथ बैठक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को यूटी सचिवालय, सेक्टर-9 में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा-सह-खेल सचिव, यूटी चंडीगढ़ प्रेरणा पुरी  ने की। बैठक में निदेशक स्कूल शिक्षा नितिश सिंगला, निदेशक खेल सौरभ अरोड़ा सहित यूटी चंडीगढ़ की 12 विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं के विकास और खेल गतिविधियों के विस्तार में खेल संघों की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से शहर के परिधीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में खेल गतिविधियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए शिक्षा विभाग, खेल विभाग और खेल संघों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर सहमति बनी।

विज्ञापन

इस अवसर पर वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, सॉफ्टबॉल, भारोत्तोलन, हैंडबॉल, कबड्डी, गोल्फ, गतका, टेबल टेनिस, नेटबॉल, फुटबॉल और लॉन बॉल्स संघों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव और प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इन प्रस्तावों में छात्रों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने, प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार और खेल संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि खेल संघों की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर सरकारी स्कूलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान और प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी तैयार किए जा सकें।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।