Breaking News
Haryana breed bull Gaurav: झज्जर का नंदी गौरव, 1 करोड़ की बोली ठुकराकर किसान ने क्यों कहा- नहीं बेचूंगा?बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी, गोली मारने की थी साजिश; दो गिरफ्तार; खेत और तालाब से जुटाए सबूतKaithal road accident: कैथल में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से माता-पिता के इकलौते बेटे की मौतYuva Sangam: युवा संगम में गुजरात और पंजाब के युवाओं का मिलन, सात दिन जानेंगे विरासतचंडीगढ़ में नैतिक हत्याकांड के आरोपी शूटर का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; शूटर गिरफ्तारHaryana breed bull Gaurav: झज्जर का नंदी गौरव, 1 करोड़ की बोली ठुकराकर किसान ने क्यों कहा- नहीं बेचूंगा?बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी, गोली मारने की थी साजिश; दो गिरफ्तार; खेत और तालाब से जुटाए सबूतKaithal road accident: कैथल में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से माता-पिता के इकलौते बेटे की मौतYuva Sangam: युवा संगम में गुजरात और पंजाब के युवाओं का मिलन, सात दिन जानेंगे विरासतचंडीगढ़ में नैतिक हत्याकांड के आरोपी शूटर का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; शूटर गिरफ्तार

Dolly Parton Passes Away: अमेरिकन पॉप और कंट्री संगीत की मलिका डॉली पार्टन का 80 की उम्र में निधन, हॉलीवुड से बॉलीवुड तक शोक

Dolly Parton Passes Away: अमेरिकन पॉप और कंट्री संगीत की मलिका डॉली पार्टन का 80 की उम्र में निधन, हॉलीवुड से बॉलीवुड तक शोक

अमेरिकन पॉप और कंट्री संगीत की मलिका डॉली पार्टन का 80 की उम्र में निधन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Dolly Parton Passes Away: विश्व प्रसिद्ध अमेरिकन गायिका, गीतकार और अभिनेत्री डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। 25 अगस्त को नेशविले स्थित वांडरबिल्ट-इंग्राम कैंसर सेंटर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पब्लिसिस्ट मार्सेल पैरीसो और उनके भतीजे ब्रायन सीवर ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि की। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, डॉली पिछले कुछ समय से कैंसर से बहादुरी से जंग लड़ रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने पुरानी यादें शेयर कर दी भावुक श्रद्धांजलि

विज्ञापन

डॉली पार्टन के निधन की खबर सामने आते ही दुनिया भर में मौजूद उनके करोड़ों प्रशंसक और दिग्गज हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर डॉली पार्टन का एक पुराना थ्रोबैक इंटरव्यू वीडियो शेयर करते हुए शोक व्यक्त किया। प्रियंका ने काफी भावुक होते हुए लिखा कि, “आप कहीं नहीं जा रही हैं, आप हमेशा हमारे दिल और यादों के जरिए साथ रहेंगी।” प्रियंका की यह पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

छह दशकों का शानदार करियर: ‘जॉलीन’ और ‘आई विल ऑलवेज लव यू’ से बनाई अमिट छाप

डॉली पार्टन सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, बल्कि वे एक पूरी संस्कृति और दौर की पहचान थीं। लगभग छह दशक लंबे अपने करियर में उन्होंने करीब 3000 गाने लिखे और 100 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड्स बेचे।

सुपरहिट गानों की फेहरिस्त: उनके लिखे और गाए गानों— ‘जॉलीन’ (Jolene), ‘9 टू 5’ (9 to 5) और ‘आई विल ऑलवेज लव यू’ (I Will Always Love You) ने म्यूजिक चार्ट्स पर इतिहास रचा।

व्हिटनी ह्यूस्टन का ऐतिहासिक मोड़: ‘आई विल ऑलवेज लव यू’ गाना डॉली ने ही लिखा और गाया था। बाद में वर्ष 1992 में आई मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘द बॉडीगार्ड’ के लिए लीजेंडरी सिंगर व्हिटनी ह्यूस्टन ने इस गाने को अपनी आवाज दी, जो दुनिया भर में ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुआ।

अभिनय में भी दिखाया दम: उन्होंने केवल संगीत में ही नहीं, बल्कि एक्टिंग की दुनिया में भी शानदार काम किया। 1980 की सुपरहिट फिल्म ‘9 टू 5’ में उन्होंने लिली टॉमलिन और जेन फोंडा के साथ समां बांधा था, वहीं ‘स्टील मैगनोलियाज’ में भी उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई।

संगीत, अभिनय के साथ-साथ अपनी ‘इमेजिनेशन लाइब्रेरी’ के जरिए लाखों गरीब बच्चों को किताबें बांटने वाली डॉली पार्टन अपने पीछे एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत छोड़ गई हैं।

यह भी पढ़ें– कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर भारी बवाल, चौतरफा घिरने के बाद GIVA ने वापस लिया विज्ञापन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।