Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों,कमजोर वैश्विक रुझानों से घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

VVinita Kohli
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों,कमजोर वैश्विक रुझानों से घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए तेज उछाल ने निवेशकों की धारणाओं को प्रभावित किया है। विश्लेषकों का कहना है कि इसके अलावा कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया। 

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 992.53 अंक टूटकर 75,871.18 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 310.55 अंक फिसलकर 23,556.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 8.98 प्रतिशत चढ़कर 100.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 6,267.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,965.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन

व्यापार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।