HR Manager Viral: यदि आप अपनी मौजूदा नौकरी से परेशान होकर इस्तीफा देने का मन बना रहे हैं, तो रुकिए! सोशल मीडिया पर दुबई की एक वरिष्ठ एचआर मैनेजर का वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जो कॉरपोरेट जगत के कड़वे सच को बयां करता है।
गल्फ कंट्री में पिछले 10 सालों से भर्ती (Recruitment) देख रहीं आलिया वानी मसूद ने वर्तमान जॉब मार्केट को बेहद प्रतिस्पर्धी और कठिन बताते हुए पेशेवरों को सतर्क किया है। उनका साफ कहना है कि आज के दौर में एक स्थिर नौकरी होना किसी विलासिता (Luxury) से कम नहीं है।
मैनेजर लेवल के लोग एंट्री-लेवल जॉब्स के लिए मजबूर
इंस्टाग्राम पर अपने हैंडल (@aliya.dxb) से शेयर किए गए इस वीडियो में आलिया बताती हैं कि मौजूदा समय अपनी जॉब को कोसने या अचानक छोड़ने का सबसे बुरा दौर है। वे कहती हैं, “मुझे हर दिन 10 से 20 ऐसे सीवी (CV) मिलते हैं, जिनमें 10-10 साल के अनुभव वाले मैनेजर्स एंट्री-लेवल पोस्ट्स के लिए अप्लाई कर रहे हैं। बाजार की हालत यह है कि अनगिनत सीवी पड़े हैं लेकिन नई नौकरियां बेहद सीमित हैं।”
‘बिल चुका रही है नौकरी तो पकड़े रहो’
आलिया ने ले-ऑफ (छंटनी) की मार झेल रहे अनुभवी पेशेवरों का जिक्र करते हुए कहा कि नई जगह जगह बनाना अब पहले जितना आसान नहीं रहा। उन्होंने कर्मचारियों को सलाह दी कि जब तक कोई दूसरा लिखित ऑफर लेटर हाथ में न आ जाए, तब तक मौजूदा काम को पूरी ईमानदारी से करते रहें।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अगर आपकी मौजूदा नौकरी आपके महीने के बिल चुका रही है, तो उसे पकड़ कर रखिए। हालांकि, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप वर्कप्लेस पर टॉक्सिक माहौल, उत्पीड़न या अपने अधिकारों का हनन बर्दाश्त करें। अगर स्थिति खराब है तो लेबर राइट्स जानें और कानूनी मदद लें—लेकिन बाहर कदम रखने से पहले बैकअप प्लान तैयार होना ही चाहिए।”
यूजर्स ने जताई सहमति, बताया आंखें खोलने वाला मैसेज
आलिया का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा छिड़ गई। ज्यादातर कामकाजी युवाओं और कॉर्पोरेट प्रोफेशन्स ने उनकी बात का समर्थन किया है। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “आज के आर्थिक हालात में नौकरी बचे रहना ही सबसे बड़ा सौभाग्य है।” वहीं एक अन्य यूजर ने इसे कॉरपोरेट वर्ल्ड का ‘रियलिटी चेक’ करार दिया।
यह भी पढ़ें– Travel Viral: बदलापुर से गोरेगांव तक 6 घंटे का सफर, ₹35,000 सैलरी वाले कर्मचारी की कहानी वायरल

