Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 128 उड़ानें रद्द, आठ का मार्ग बदला गया

VVinita Kohli
कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 128 उड़ानें रद्द, आठ का मार्ग बदला गया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: घने कोहरे के कारण सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 128 उड़ानें रद्द कर दी गईं, आठ उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा, जबकि लगभग 200 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति के कारण 64 प्रस्थान और 64 आगमन उड़ानें रद्द की गईं, जबकि आठ उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया। दिल्ली हवाई अड्डा संचालक डायल (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रनवे की दृश्यता में सुधार हो रहा है, लेकिन कुछ उड़ानों के प्रस्थान और आगमन पर अब भी असर पड़ सकता है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 200 उड़ानों में देरी हुई, जबकि औसतन प्रस्थान में लगभग 24 मिनट की देरी दर्ज की गई। इंडिगो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली और उत्तरी भारत के कई हवाई अड्डों पर कोहरा लगातार बना हुआ है। दृश्यता कम बनी हुई है और इसके चलते फिलहाल उड़ानों की आवाजाही सामान्य से धीमी है, जिससे कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।” दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है, जहां प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों की आवाजाही होती है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।