Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

ठंड और कोहरे के चलते पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय में किया बदलाव: अब सुबह 10 बजे खुलेंगे, 16 से 21 जनवरी तक रहेगा यही शेड्यूल

VVinita Kohli
ठंड और कोहरे के चलते पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय में किया बदलाव: अब सुबह 10 बजे खुलेंगे, 16 से 21 जनवरी तक रहेगा यही शेड्यूल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए मान सरकार ने राज्यभर के स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है। मान सरकार के निर्देशों के अनुसार अब पंजाब के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश 16 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, धुंध और खराब मौसम के चलते यह निर्णय लिया गया है। यह नया समय सभी सरकारी, प्राइवेट एडिड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा। संशोधित आदेश के तहत अब प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे की बजाय 10 बजे खुलेंगे और 3 बजे छुट्टी होगी। वहीं, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी सुबह 10 बजे से संचालित होंगे और दोपहर 3:20 बजे छुट्टी होगी।

पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार घना कोहरा देखने को मिल रहा है। लुधियाना, अमृतसर और जालंधर जैसे शहरों में सुबह के समय धुंध के कारण दृश्यता काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए पंजाब में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री कम बना हुआ है। बुधवार को बठिंडा और फरीदकोट में राज्य का सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और पंजाब में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, अगले सप्ताह बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई है। राज्य सरकार ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को मौसम से जुड़ी चेतावनियों का पालन करने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। 

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।