Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

ईडी ने अनिल अंबानी के मुंबई के घर 'एबोड' को कुर्क किया, कीमत 3,716 करोड़ रुपये

JJagmarg Desk
ईडी ने अनिल अंबानी के मुंबई के घर 'एबोड' को कुर्क किया, कीमत 3,716 करोड़ रुपये
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित घर ‘एबोड’ को कुर्क कर लिया है, जिसकी कीमत 3,716 करोड़ रुपये है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित यह आलीशान घर 66 मीटर ऊंचा है और इसमें 17 मंजिलें हैं।

संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अंबानी की समूह कंपनी आरकॉम द्वारा कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में इस बहुमंजिला घर को कुर्क करने के लिए पीएमएलए के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है। एजेंसी ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य 3,716.83 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

अंबानी पूछताछ के दूसरे दौर के लिए यहां ईडी के सामने पेश हो सकते हैं। उन्होंने पहली बार अगस्त, 2025 में ईडी के सामने पेश होकर पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराया था। ईडी ने नवंबर, 2025 में इसी संपत्ति का एक हिस्सा कुर्क किया था, जिसकी कीमत 473.17 करोड़ रुपये थी। ताजा आदेश के साथ इस मामले में कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य अब लगभग 15,700 करोड़ रुपये हो गया है।

ईडी के अनुसार, आरकॉम और उसकी समूह कंपनियों ने घरेलू और विदेशी ऋणदाताओं से कर्ज लिया था, जिसकी कुल बकाया राशि 40,185 करोड़ रुपये है। इस घटनाक्रम पर टिप्पणी के लिए पीटीआई-भाषा ने रिलायंस ग्रुप को ईमेल भेजा, जिसका जवाब नहीं मिला।

जांच में पाया गया कि अन्य संपत्तियों के साथ पाली हिल स्थित इस संपत्ति (एबोड) को राइजी ट्रस्ट में शामिल किया गया था, जो अंबानी परिवार के सदस्यों का एक निजी पारिवारिक ट्रस्ट है।

एजेंसी ने दावा किया कि यह इसलिए किया गया ताकि ऐसा लगे कि अनिल अंबानी इसमें शामिल नहीं हैं। इस कॉरपोरेट पुनर्गठन का मकसद संपत्ति को राइजी ट्रस्ट में एकत्रित करके उसे सुरक्षित रखना और संसाधन जुटाना था, ताकि इसे अनिल अंबानी की उन व्यक्तिगत देनदारियों से बचाया जा सके जो उन्होंने आरकॉम को दिए गए ऋणों के बदले बैंकों को दी थीं।

एजेंसी ने हाल में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर अनिल धीरभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी और उससे जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के कई मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।