Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी के 'सहयोगी' और अन्य लोगों के परिसरों पर ईडी की छापेमारी

VVinita Kohli
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी के 'सहयोगी' और अन्य लोगों के परिसरों पर ईडी की छापेमारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में धनशोधन जांच के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के एक कथित निकट सहयोगी के परिसरों समेत पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मोहाली और चंडीगढ़ में सनटेक सिटी परियोजना, अजय सहगल, एबीएस टाउनशिप्स, अल्टस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगियों से जुड़े करीब 12 स्थानों पर धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एजेंसी नितिन गोहल नामक व्यक्ति के परिसरों पर भी छापे मार रही है। 

उस पर ‘ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी’ (गमाडा) के शुल्क के भुगतान में ‘‘चूक’’ करने वाले कई बिल्डर की ‘‘मदद’’ करने और उनके लिए राजनीतिक संरक्षण की व्यवस्था करने का आरोप है। अधिकारियों ने दावा किया कि आईटी पेशेवर गोहल का संबंध पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजबीर घुम्मण से है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों पर गमाडा से भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) लाइसेंस हासिल करने में धोखाधड़ी करने और बाद में लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने निवेशकों से करोड़ों रुपये की धनराशि जुटाई। उन्होंने बताया कि मोहाली में ऊंची इमारत से कथित तौर पर फेंकी गई नकद राशि बरामद होने की घटना भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कितनी राशि फेंकी गई है। 

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि मोहाली के खरड़ में एक आवासीय सोसायटी के परिसर में 500 रुपये के नोटों से भरे दो बैग देखे गए जिससे संकेत मिलता है कि ईडी की छापेमारी के बाद उन्हें एक फ्लैट से नीचे फेंका गया था। सूत्रों ने बताया कि आवासीय सोसायटी के परिसर में नकदी के कुछ बंडल भी बिखरे दिखाई दिए। जमीन पर पड़े नकदी से भरे बैग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।  सूत्रों ने बताया कि ईडी अधिकारियों ने खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स के एक फ्लैट में छापेमारी की। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि नकदी से भरे बैग पंजाब में कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में ईडी की छापेमारी से जुड़े हैं या नहीं। खरड़ में फ्लैट से नकदी से भरे बैग फेंके जाने को लेकर ईडी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने ‘एक्स’ पर इन दो बैग के बारे में पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘‘करोड़ों रुपये, 500 के नोट हवा में उड़ रहे हैं। पैसा किसका है- मुख्यमंत्री मान के ओएसडी राजबीर सिंह का। ‘कट्टर धोखेबाज’ ईडी के जाल में। मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी सहयोगी ओएसडी राजबीर घुम्मण के करीबी सहयोगियों और रिश्तेदारों नितिन, वीर दविंदर के परिसरों पर ईडी की छापेमारी।’’  उन्होंने कहा, ‘‘ईडी ने मुख्यमंत्री मान के सहयोगी से जुड़ी मोहाली की ऊंची इमारत में छापा मारा, नौवीं मंजिल से बैग फेंके जाने के बाद 500 रुपये के नोट बिखर गए। मुख्यमंत्री मान के करीबी सहयोगी के रिश्तेदारों के खिलाफ ईडी की छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये नौवीं मंजिल से बाहर फेंके गए। हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ है। जल्द बड़ा खुलासा होगा।’’

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।