Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कश्मीर में उत्साह-उमंग के साथ मनाई गई ईद, जामा मस्जिद में नमाज की नहीं दी गई अनुमति

VVinita Kohli
कश्मीर में उत्साह-उमंग के साथ मनाई गई ईद, जामा मस्जिद में नमाज की नहीं दी गई अनुमति
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

श्रीनगर: कश्मीर में शनिवार को ईद-उल-फितर पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। डल झील के किनारे स्थित हजरतबल दरगाह में उमड़े मुस्लिमों ने नमाज अदा की और गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। हालांकि, अधिकारियों ने श्रीनगर शहर में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी। हजरतबल में 50 हजार से अधिक अकीदतमंदों ने सजदे में सिर झुकाया—यह कश्मीर में ईद की सबसे बड़ी सामूहिक नमाज़ रही। शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित जामा मस्जिद के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि यहां नमाज के लिए लोगों की भीड़ न जुट सके।

अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद ने पूर्व में घोषणा की थी कि ईद की नमाज जामा मस्जिद में अदा की जाएगी और अधिकारियों से इस कोई प्रतिबंध न लगाने का आग्रह किया था। कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “लगातार सातवें वर्ष भी पाबंदियों और नजरबंदियों के साये में जामा मस्जिद में ईद की नमाज पर रोक कायम है। खुशियों और इबादत का यह दिन मुसलमानों के लिए गम और वंचना में बदल गया है।’’ उन्होंने कहा, “यह हमारे दौर की कैसी विडंबना है कि जो लोग हमारी मस्जिदों और ईदगाहों के दरवाजों पर ताले जड़ते हैं, वही सबसे पहले हमें ‘ईद मुबारक’ कहने पहुंच जाते हैं!’’

विज्ञापन

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला सहित कई प्रमुख हस्तियों ने हजरतबल दरगाह में नमाज अदा की। ईद की नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल विरोधी प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर शहर के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। घाटी के सभी जिलों से ईद की नमाज के बड़े-बड़े इज्तिमा की खबरें आईं, जहां हजारों की तादाद में लोग इबादत के लिए जुटे।

अपने नए परिधानों में सजे हर उम्र और वर्ग के मुसलमान ईदगाहों, मस्जिदों और दरगाहों में नमाज अदा करने के लिए जुटे। रमज़ान के मुकम्मल होने की खुशी में यह दिन रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात, गले मिलने, तोहफे और मुबारकबाद का आदान-प्रदान करने के साथ खास बन जाता है। बच्चों के लिए तो ईद का इंतज़ार सबसे खास होता है—क्योंकि इसी दिन उन्हें ‘ईदी’ के रूप में नकद उपहार मिलते हैं

विज्ञापन

श्रीनगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।