September 29, 2026

Monkey Viral Video: ‘दादी vs बंदर’ का महामुकाबला, भगाने के लिए उठाया डंडा, तो उल्टा दादी के ही गले पड़ गया जिद्दी बंदर

0
Monkey Viral Video: 'दादी vs बंदर' का महामुकाबला, भगाने के लिए उठाया डंडा, तो उल्टा दादी के ही गले पड़ गया जिद्दी बंदर

'दादी vs बंदर' का महामुकाबला, भगाने के लिए उठाया डंडा, तो उल्टा दादी के ही गले पड़ गया जिद्दी बंदर

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन जानवरों और इंसानों के दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक्स (ट्विटर) समेत तमाम प्लेटफॉर्म्स पर छाया एक वीडियो लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर रहा है। (Funny Monkey Video Social Media वायरल फुटेज में एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे आराम फरमा रहे एक बंदर को भगाने की कोशिश करती हैं, लेकिन बंदर जिस मिजाज का निकला, उसने दादी मां के सारे दांव उल्टे डाल दिए। हालांकि, यह वीडियो कहां और किस शहर का है, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

ईंट दिखाई तो नहीं दिया भाव, डंडा उठाते ही पलट दिया पासा

वायरल क्लिप की शुरुआत में सड़क किनारे खड़े एक दोपहिया वाहन के पास बंदर बैठा दिखाई देता है। तभी एक बुजुर्ग महिला हाथ में ईंट उठाकर उसे डराने पहुंचती हैं। (Woman Fighting With Monkey ) आम तौर पर आहट पाते ही भागने वाला बंदर यहां टस से मस नहीं हुआ और उल्टा महिला के ही आसपास चक्कर काटने लगा। इसके बाद दादी मां ने हार न मानते हुए पास खड़ी दूसरी महिला से एक लंबा डंडा मांग लिया। लेकिन जैसे ही उन्होंने डंडा आगे किया, बंदर ने उसी डंडे को पकड़कर महिला की तरफ छलांग लगा दी और उनके कपड़े पकड़कर खींचने लगा।

कभी गाड़ियों के पीछे तो कभी कपड़ों से चिपका, थमी नहीं जुगलबंदी

डंडे पर बंदर को चढ़ता देख बुजुर्ग महिला थोड़ा घबराकर पीछे हटीं, लेकिन बंदर की जिद्द के आगे उनकी एक न चली। महिला उसे एक तरफ से हटातीं तो वह झट से पास खड़ी कार, स्कूटर या बाइक के पीछे छिप जाता और फिर सामने आ खड़ा होता। काफी देर तक सड़क पर यह चूहे-बिल्ली जैसा खेल चलता रहा। देखने वाले राहगीर भी इस नोकझोंक का लुत्फ उठाते नजर आए।

सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

इस अनोखी तकरार पर इंटरनेट यूजर्स भी जमकर चुटकी ले रहे हैं। किसी ने इसे “दादी मां और बंदर का महामुकाबला” करार दिया, तो किसी ने लिखा कि “दादी जी ने गलत आदमी (बंदर) से पंगा ले लिया।” (Trending Video India) वहीं कुछ लोगों ने कमेंट किया कि बंदर भी अपनी धुन का पक्का निकला। हालांकि, मजेदार पहलू से इतर जानकारों का मानना है कि बंदरों या किसी भी आवारा जानवर को डंडे या ईंट से भगाने की कोशिश भारी पड़ सकती है, क्योंकि आक्रामक होने पर वे हमला भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें–  Haryana Doctor Viral Video: हरियाणा की डॉक्टर का छलका दर्द, 2 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बने शादी में रोड़ा, लड़के वाले पूछ रहे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed