Breaking News
Faridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तारमनीष सिसोदिया समेत AAP नेता चंडीगढ़ में चुनाव कार्यालय घेरने निकले, पुलिस से धक्कामुक्की के बाद हिरासत में लिए गए36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 3,243 करोड़ रुपये : बलजीत कौरCollege Days Viral Post: कॉलेज के दिन सच में सबसे अच्छे थे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस भावुक पोस्ट ने रुलाए लोगKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियांFaridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तारमनीष सिसोदिया समेत AAP नेता चंडीगढ़ में चुनाव कार्यालय घेरने निकले, पुलिस से धक्कामुक्की के बाद हिरासत में लिए गए36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 3,243 करोड़ रुपये : बलजीत कौरCollege Days Viral Post: कॉलेज के दिन सच में सबसे अच्छे थे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस भावुक पोस्ट ने रुलाए लोगKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियां

Exhaust Fan Cleaning Trick: किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ करना हुआ अब बेहद आसान, बिना महंगे क्लीनर के इस ट्रिक से मिनटों में हटाएं जिद्दी चिकनाई

GGaganpreet Kaur
Exhaust Fan Cleaning Trick: किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ करना हुआ अब बेहद आसान, बिना महंगे क्लीनर के इस ट्रिक से मिनटों में हटाएं जिद्दी चिकनाई

किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ करना हुआ अब बेहद आसान, बिना महंगे क्लीनर के इस ट्रिक से मिनटों में हटाएं जिद्दी चिकनाई

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Exhaust Fan Cleaning Trick: किचन में स्वादिष्ट पकवान बनाते समय तेल और मसालों की महक तो बहुत अच्छी लगती है, लेकिन यही चिकनाई जब धीरे-धीरे एग्जॉस्ट फैन पर जमने लगती है, तो सिरदर्द बन जाती है। पंखे की जाली और ब्लेड पर चिपकी काली व मैली परत देखने में बेहद खराब लगती है और इसे साधारण गीले कपड़े या साबुन से साफ करना किसी लोहे के चने चबाने से कम नहीं होता। कई लोग इसी झंझट की वजह से फैन की सफाई महीनों तक टालते रहते हैं। अगर आपके घर के किचन में भी एग्जॉस्ट फैन की हालत कुछ ऐसी ही हो चुकी है, तो आपको बाजार से कोई महंगा क्लीनर खरीदने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल एक घरेलू नुस्खे के जरिए आप बेहद कम खर्च में इसे चमका सकते हैं।

क्यों जम जाती है एग्जॉस्ट फैन पर इतनी गंदगी?

विज्ञापन

खाना बनाते समय तेल, घी और भाप के सूक्ष्म कण हवा में तैरते रहते हैं। किचन का एग्जॉस्ट फैन इन्हीं अशुद्धियों को बाहर खींचने का काम करता है। इस प्रक्रिया में तेल के कण पंखे के ब्लेड और उसके आसपास की सतह पर चिपक जाते हैं। समय बीतने के साथ-साथ रसोई की धूल और धुआं इस चिकनाई पर परत दर परत बैठ जाते हैं, जिससे एक मोटी और सख्त मैली पर्त बन जाती है। इस प्रकार की गंदगी इतनी जिद्दी होती है कि इसे सिर्फ रगड़ने से चिकनाई और फैल जाती है। इसलिए सफाई से पहले इस जमी हुई परत को अंदर से ढीला करना सबसे सही तरीका माना जाता है।

अपनाएं 30 रुपये वाला यह आसान घरेलू तरीका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए एक वीडियो के अनुसार, इस जिद्दी मैल को काटने के लिए डिटर्जेंट पाउडर के साथ लगभग 30 रुपये की कीमत वाले ‘ट्रेनेक्स’ का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इस तरह के घरेलू नुस्खों को अपनाने से पहले अपनी और उपकरणों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि एग्जॉस्ट फैन का मेन स्विच पूरी तरह बंद हो और यदि वायरिंग खोलनी पड़े तो किसी इलेक्ट्रीशियन या जानकार व्यक्ति की मदद लें। सफाई के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मोटर वाले हिस्से में एक बूंद भी पानी न जाए, वरना शॉर्ट सर्किट का खतरा पैदा हो सकता है।

घोल तैयार करने और सफाई करने का सही तरीका

एक चौड़े मुंह वाला प्लास्टिक का टब या कंटेनर लें और उसमें करीब पौना कप डिटर्जेंट पाउडर डालकर गर्म पानी के साथ अच्छी तरह घोल लें। पानी इतना गर्म होना चाहिए जिसे आसानी से संभाला जा सके। अब फैन को इस प्रकार रखें कि उसका मोटर वाला हिस्सा ऊपर की तरफ रहे और पानी से सुरक्षित बचा रहे। तैयार किए गए इस घोल को पंखे के गंदे हिस्सों पर धीरे-धीरे डालें। इसके बाद करीब 30 रुपये के ट्रेनेक्स पैकेट के मिश्रण को उन हिस्सों पर लगाएं। कुछ देर तक इसे ऐसे ही छोड़ने से जमी हुई चिकनाई और मैल नरम पड़ जाती है। इसके बाद एक मुलायम स्क्रबर की मदद से धीरे-धीरे रगड़कर गंदगी साफ करें और अंत में साफ पानी से धोकर फैन को धूप या हवा में पूरी तरह सूखने दें।

यह भी पढ़ें– त्योहारों पर नहीं होगी ‘क्या पहनूं’ की टेंशन! अपनाएं ये 5 आसान फैशन हैक्स

विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।