Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

दिनदहाड़े चंडीगढ़ स्थित भाजपा पंजाब मुख्यालय के बाहर धमाका, गाड़ियों के शीशे टूटे; ग्रेनेड से दफ्तर उड़ाने की आशंका

VVinita Kohli
दिनदहाड़े चंडीगढ़ स्थित भाजपा पंजाब मुख्यालय के बाहर धमाका, गाड़ियों के शीशे टूटे; ग्रेनेड से दफ्तर उड़ाने की आशंका
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में जहां दिनदहाड़े गोली चलने और चाकूबाजी की वारदातों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था, वहीं अब दिनदहाड़े एक व्यस्त सड़क पर स्थित कार्यालय को धमाके से उड़ाने की कथित साजिश सामने आई है। यह कोई आम दफ्तर नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पंजाब मुख्यालय था। सेक्टर-37 स्थित इस कार्यालय के बाहर बुधवार शाम करीब 5 बजे धमाके की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के समय कार्यालय के अंदर कई लोग मौजूद थे, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमाका कार्यालय के बाहर खड़े एक दोपहिया वाहन के पास हुआ, जिससे आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और दीवार पर छर्रे जैसे निशान पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई तथा पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। वहीं देर रात तक फोरेंसिक टीम मौके पर सबूत इकट्ठा करती रही। इसके अलावा, मौके पर पंजाब की एजीटीएफ, एनआईए की टीम, सेना के अधिकारी एवं अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटी रहीं। पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने इस घटना को गंभीर बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुआ धमाका बेहद चिंताजनक है और संभव है कि पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा निशाने पर हों, जो हाल ही में वहां मौजूद थे। उन्होंने इसे सुरक्षा और खुफिया तंत्र की बड़ी चूक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि राज्य में लगातार हो रही घटनाएं चिंताजनक हैं। पहले पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमले, फिर होशियारपुर में बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ और अब चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर हमला—यह सब प्रदेश की साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमावर्ती राज्य की सरकार इन घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है, जिसके चलते बिगड़ती कानून-व्यवस्था का असर अब चंडीगढ़ तक दिखने लगा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अलगाववादी ताकतें पंजाब की एकता को नहीं तोड़ पाएंगी।

वहीं, चंडीगढ़ भाजपा के महामंत्री रामवीर भट्टी ने सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमले को कायराना साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के बढ़ते प्रभाव से घबराए तत्वों की हरकत है। डीजीपी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी अपने संकल्प से नहीं डिगेगी।


वायरल वीडियो में ग्रेनेड फेंकते दिखा आरोपी

इस बीच, घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे आरोपियों द्वारा खुद रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति कार्यालय को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड जैसी वस्तु फेंकते दिखाई देता है, जिसके बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देती है। धमाके के तुरंत बाद आरोपी मौके से भागते हुए सेक्टर-24 की ओर जाते नजर आते हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।