Breaking News
Pathankot News: पठानकोट में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.8 किलो हेरोइन के साथ एक महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तारNarnaul News: 16 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में लगेगा रोजगार मेलाकॉजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- युवाओं की आवाज दबाने की कोशिशसुखना चो रिजर्व फॉरेस्ट में 35 एकड़ में बनेगा नया सिटी फॉरेस्ट, ऑडिटोरियम से साइकिल ट्रैक तक की योजनाNew Zealand House Relocation: सामान नहीं, पूरा घर ही शिफ्ट कर देते हैं लोग! न्यूजीलैंड का यह वायरल वीडियो उड़ा देगा होशPathankot News: पठानकोट में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.8 किलो हेरोइन के साथ एक महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तारNarnaul News: 16 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में लगेगा रोजगार मेलाकॉजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- युवाओं की आवाज दबाने की कोशिशसुखना चो रिजर्व फॉरेस्ट में 35 एकड़ में बनेगा नया सिटी फॉरेस्ट, ऑडिटोरियम से साइकिल ट्रैक तक की योजनाNew Zealand House Relocation: सामान नहीं, पूरा घर ही शिफ्ट कर देते हैं लोग! न्यूजीलैंड का यह वायरल वीडियो उड़ा देगा होश

Faridabad crime news: फरीदाबाद में रूह कंपा देने वाली वारदात, बीच बाजार युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पैर पकड़कर घसीटा

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Faridabad crime news: फरीदाबाद में रूह कंपा देने वाली वारदात, बीच बाजार युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पैर पकड़कर घसीटा

फरीदाबाद में रूह कंपा देने वाली वारदात, बीच बाजार युवक को लाठी-डंडों से पीटा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Faridabad crime news: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डबुआ कॉलोनी इलाके में एक निजी कंपनी में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक पर दर्जनभर नकाबपोश बदमाशों ने बेरहमी से हमला बोल दिया। आरोपियों ने युवक को बीच बाजार सड़क पर गिराकर करीब चार मिनट तक लाठी-डंडों और सरियों से पीटा। हैरानी की बात यह रही कि इस खौफनाक मंजर के दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आगे आकर पीड़ित को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। इस क्रूरतापूर्ण हमले में युवक की दोनों टांगें टूट गई हैं और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

दूध लेकर लौट रहे थे सागर पर अचानक बोला हमला

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक सागर मूल रूप से डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने एक दोस्त के साथ दुकान से दूध की थैली लेने गया था और वहां से लौट रहा था। जैसे ही वे डबुआ-गाजीपुर रोड पर मस्जिद के पास पहुंचे, तभी घात लगाकर बैठे दर्जनभर नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। अचानक हुए इस हमले से घबराकर सागर का दोस्त वहां से जान बचाकर भाग निकला, जबकि हमलावरों ने सागर को दबोच लिया और उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए।

सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत, दुकानों पर किया पथराव

यह पूरी वारदात पास ही की एक दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह बेखौफ बदमाश बेसुध पड़े सागर पर लगातार वार कर रहे हैं। हैवानियत का आलम यह था कि आरोपियों ने उसका एक पैर पकड़कर सड़क पर काफी दूर तक घसीटा भी। हमले के दौरान जब कुछ दुकानदारों या लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने आसपास की दुकानों पर पथराव भी किया। करीब चार मिनट तक तांडव मचाने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

बीके अस्पताल से दिल्ली रेफर, पुरानी रंजिश की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में सागर को उठाकर बादशाह खान (BK) नागरिक अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति और दोनों टांगों की हड्डियां टूटी होने की पुष्टि करते हुए तुरंत बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। इस बीच, डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ दिन पहले सागर के किसी दोस्त का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें सागर भी मौजूद था। पुलिस इसी पुरानी रंजिश के एंगल से आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें– रोहतक में शातिर चोरों का कारनामा, परचून की दुकान से 3 हजार का सामान लेकर स्कॉर्पियो में भागे युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।