Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad DTP Raid: फरीदाबाद में अवैध निर्माणों पर फिर गरजा पीला पंजा, कैली गांव के पास भारी तोड़फोड़

GGaganpreet Kaur
फरीदाबाद में अवैध निर्माणों पर फिर गरजा पीला पंजा, कैली गांव के पास भारी तोड़फोड़
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति चल रहे कमर्शियल निर्माणों पर जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग का हंटर लगातार चल रहा है। मंगलवार सुबह विभाग की एन्फोर्समेंट विंग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कैली गांव के नजदीक चल रहे देवांश ग्रीन गार्डन और बैंक्वेट हॉल पर सीधे बुलडोजर चला दिया। सुबह-सुबह जब जेसीबी मशीनें और दस्ता मौके पर पहुंचा, तो वहां हड़कंप मच गया। किसी भी संभावित विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस की टीमें पहले से ही मुस्तैद थीं, जिनकी मौजूदगी में विभाग ने पूरे अवैध ढांचे को ढहा दिया।

नोटिस को हवा में उड़ा रहे थे संचालक, पहले भी तीन बार गिराई जा चुकी थी दीवारें

विज्ञापन

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भू-माफिया और प्रॉपर्टी संचालक सरकारी आदेशों को किस कदर ठेंगे पर रख रहे हैं, इसकी बानगी यहां साफ देखने को मिली। विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक, इस पर्टिकुलर साइट पर पहले भी दो से तीन बार तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई की जा चुकी थी। हर बार दस्ता यहां के अवैध निर्माण को गिराकर जाता था, लेकिन टीम के हटते ही संचालक फिर से वहां देवांश ग्रीन गार्डन का बोर्ड टांगकर शादियां और कमर्शियल प्रोग्राम बुक करना शुरू कर देते थे। विभाग की तरफ से कई बार अंतिम चेतावनी और कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन मुनाफे के आगे नियमों की लगातार अनदेखी की जाती रही।

मौके पर जुटी तमाशबीनों की भीड़, अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी

मंगलवार को जैसे ही भारी-भरकम जेसीबी मशीनों ने मुख्य गेट और हॉल के पक्के कमरों को तोड़ना शुरू किया, देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, पुलिस के कड़े पहरे के चलते किसी को भी काम में बाधा डालने की हिम्मत नहीं हुई। डीटीपी इन्फोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों से बातचीत में साफ कहा कि फरीदाबाद की सीमा में बिना सीएलयू (Change of Land Use) और बिना मंजूरी के चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर यह अभियान आगे भी इसी रफ्तार से जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध मैरिज गार्डन या प्रॉपर्टी में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता जरूर जांच लें।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।