Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad School News: फरीदाबाद के स्कूल में शर्मनाक: नशे में धुत शिक्षकों ने प्रिंसिपल पर फेंकी शराब, स्पोर्ट्स रूम में चल रही थी पार्टी

AAmandeep Singh
फरीदाबाद के स्कूल में शर्मनाक: नशे में धुत शिक्षकों ने प्रिंसिपल पर फेंकी शराब, स्पोर्ट्स रूम में चल रही थी पार्टी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सोतई गांव का राजकीय उच्च विद्यालय शुक्रवार को किसी रणक्षेत्र और मधुशाला के संगम जैसा नजर आया। यहाँ के कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. अशोक बामनिया जब रूटीन राउंड पर थे, तो उन्होंने वो मंजर देखा जिसकी कल्पना किसी भी शिक्षाविद ने नहीं की होगी। स्कूल के पिछले हिस्से में बने स्पोर्ट्स रूम से चीखने-चिल्लाने और शराब की दुर्गंध आ रही थी। भीतर जाने पर पता चला कि बच्चों को खेल सिखाने वाले पीटी टीचर रामजीत और विज्ञान की बारीकियां समझाने वाले लैब असिस्टेंट जितेंद्र वहां शराब पार्टी कर रहे थे।

प्रिंसिपल पर उड़ेल दी शराब, बैग से मिलीं बोतलें

विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ. बामनिया के मुताबिक, मेज पर गिलासों में कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब मिली हुई थी। जब उन्होंने इस अनैतिक कार्य का विरोध किया और साक्ष्य के तौर पर शराब की बोतल कब्जे में लेने की कोशिश की, तो लैब असिस्टेंट जितेंद्र अपना आपा खो बैठा। उसने सरेआम गुंडागर्दी दिखाते हुए आधी भरी बोतल प्रिंसिपल के ऊपर ही खाली कर दी। तलाशी लेने पर आरोपियों के बैग से शराब की एक और सीलबंद बोतल बरामद हुई। शोर शराबा सुनकर जब बाकी स्टाफ वहां पहुंचा, तब तक अनुशासन की धज्जियां उड़ चुकी थीं।

संविदा पर तैनात हैं दोनों आरोपी

जांच में सामने आया है कि पीटी टीचर रामजीत करीब डेढ़ साल पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से स्कूल में आया था, जबकि लैब असिस्टेंट जितेंद्र भी काफी समय से अनुबंध पर कार्य कर रहा है। इन दोनों की इस हरकत ने न केवल स्कूल के माहौल को खराब किया, बल्कि वहां पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों के भविष्य और सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।

ग्राम सभा का कड़ा फैसला और पुलिसिया कार्रवाई

इस घटना के बाद गांव में भारी रोष है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम सभा ने तत्काल बैठक बुलाई और दोनों आरोपियों के स्कूल परिसर में घुसने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। वहीं, चंदावली चौकी और सदर थाना बल्लभगढ़ पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। थाना प्रभारी समेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिक्षा विभाग की इंटरनल रिपोर्ट आने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी की टीम मंगलवार को स्कूल का दौरा कर आरोपियों की बर्खास्तगी पर फैसला ले सकती है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।