Breaking News
Gaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशनHansi Crime News: जींद रोड पर नाकाबंदी में हांसी पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 1.56 करोड़ कैश बरामदSkincare Tips: चेहरे पर गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए कौन सा टोनर आपकी स्किन के लिए है सहीपंचकूला में एक्सिस सिक्योरिटीज के नाम पर साइबर फ्रॉड, रिटायर्ड अकाउंट्स प्रोफेशनल से ठगे 16.20 लाखPraveen Kumar Arm Wrestling Gold Medal Punjab : 100% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी राह, लुधियाना के प्रवीण कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता नेशनल गोल्डGaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशनHansi Crime News: जींद रोड पर नाकाबंदी में हांसी पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 1.56 करोड़ कैश बरामदSkincare Tips: चेहरे पर गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए कौन सा टोनर आपकी स्किन के लिए है सहीपंचकूला में एक्सिस सिक्योरिटीज के नाम पर साइबर फ्रॉड, रिटायर्ड अकाउंट्स प्रोफेशनल से ठगे 16.20 लाखPraveen Kumar Arm Wrestling Gold Medal Punjab : 100% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी राह, लुधियाना के प्रवीण कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता नेशनल गोल्ड

Faridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

AAmandeep Singh
Faridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Faridabad News: फरीदाबाद के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र स्थित शिव शक्ति एनक्लेव में गुरुवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 10वीं में पढ़ने वाले एक 17 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध हालात में उसकी सहपाठी के घर में फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही छात्र के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने लड़की के घर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गुस्से से भरी भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे दो पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल भिजवाया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दे रही है।

विज्ञापन

स्कूल से घर लौटने के बाद से गायब था अर्जुन, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक की पहचान साई नगर पार्ट-2 निवासी अर्जुन (17) के रूप में हुई है। अर्जुन के पिता भूषण ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं और बीते 18 सालों से फरीदाबाद में रह रहे हैं। अर्जुन गुरुवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल से लौटा था। इसके बाद ढाई बजे के करीब एक स्थानीय युवक उसे बुलाकर अपने साथ ले गया। शाम साढ़े चार बजे परिजनों को सूचना मिली कि अर्जुन का शव मवई की शिव शक्ति एनक्लेव स्थित छात्रा के घर में रस्सी के सहारे फंदे से लटक रहा है।

पिता का आरोप है कि दोनों बच्चे पिछले दो सालों से एक-दूसरे को जानते थे। इस मामले को लेकर पहले स्कूल में बैठक भी हुई थी, जिसके बाद से अर्जुन ने उस गली में जाना पूरी तरह छोड़ दिया था। परिजनों का सीधा दावा है कि छात्रा के परिवार ने ही साजिश रचकर उनके बेटे की हत्या की है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।

छात्रा के परिवार का दावा- तंग करता था लड़का, रात में घर में घुसा

दूसरी तरफ, छात्रा के परिजनों ने पुलिस के सामने अलग ही कहानी रखी है। उनका कहना है कि अर्जुन उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने स्कूल प्रशासन से भी की थी। उस समय अर्जुन के परिवार ने माफी मांगकर मामला शांत कराया था। छात्रा के परिजनों का दावा है कि गुरुवार रात अर्जुन जबरन उनके घर में दाखिल हुआ और अंदर जाकर फंदा लगा लिया।

खेड़ी पुल थाना प्रभारी राकेश के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। रात में हुए हंगामे और पथराव के मामले में भी पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि हर एक पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Panipat Theft News: पानीपत में बेखौफ चोरों का कहर, कानड़ी और कुलदीप नगर में दो मकानों से लाखों के जेवर पार

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।