September 24, 2026

Faridabad Police Action: फरीदाबाद में 3 बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 बदमाश गिरफ्तार, 20 बाइकें बरामद

0
Faridabad Police Action: फरीदाबाद में 3 बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 बदमाश गिरफ्तार, 20 बाइकें बरामद

फरीदाबाद में 3 बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 बदमाश गिरफ्तार, 20 बाइकें बरामद

Faridabad Police Action: औद्योगिक नगरी फरीदाबाद और आसपास के जिलों में वाहन चोरी की वारदातों पर नकेल कसते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर में सक्रिय तीन अलग-अलग बाइक चोर गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई करीब (Stolen Motorbike Recovery Haryana) 20 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

फरीदाबाद से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक फैला था नेटवर्क

मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के एसीपी अमन यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क केवल फरीदाबाद तक सीमित नहीं था। इन बदमाशों ने फरीदाबाद के अलावा पड़ोसी जिलों गुरुग्राम, पलवल और राजधानी दिल्ली में भी वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस काफी समय से इन गिरोहों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी, जिसके बाद अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन्हें दबोचा गया।

मैकेनिक निकला मास्टरमाइंड, पुर्जे-पुर्जे अलग कर राजस्थान में बेचता था चोरियां

एसीपी अमन यादव ने गिरोह के काम करने के तरीके का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पेशावर बाइक मैकेनिक है। वह बेहद शातिराना अंदाज में चोरी की गई मोटरसाइकिलों को ठिकाने लगाता था। मैकेनिक चोरी की बाइक को सीधे बेचने के बजाय उसके एक-एक पार्ट को खोलकर अलग कर देता था और फिर इन स्पेयर पार्ट्स को राजस्थान के डीग इलाके में ले जाकर औने-पौने दामों में बेच आता था। इससे पुलिस के लिए चोरी की गई बाइक को ट्रैक करना बेहद मुश्किल हो जाता था।

रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों का खुलासा करेगी पुलिस, साथियों की धरपकड़ जारी

पुलिस के अनुसार, इस सिंडिकेट से जुड़े कुछ अन्य आरोपियों को पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल पकड़े गए सभी 6 आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। (NCR Vehicle Theft Gang)  रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी ताकि दिल्ली-एनसीआर में हुई वाहन चोरी की अन्य वारदातों के सुराग हासिल किए जा सकें। पुलिस का दावा है कि गिरोह के कुछ अन्य फरार साथियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें–Haryana Road Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed