August 17, 2026

Faridabad Road Accident: फरीदाबाद में पुलिस कमिश्नर रोड पर डंपर के ब्रेक फेल, रेड लाइट का पोल तोड़ डिवाइडर पर चढ़ा

0
Faridabad Road Accident: फरीदाबाद में पुलिस कमिश्नर रोड पर डंपर के ब्रेक फेल, रेड लाइट का पोल तोड़ डिवाइडर पर चढ़ा

फरीदाबाद में पुलिस कमिश्नर रोड पर डंपर के ब्रेक फेल, रेड लाइट का पोल तोड़ डिवाइडर पर चढ़ा

Faridabad Road Accident: फरीदाबाद के व्यस्त पुलिस कमिश्नर रोड पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बेकाबू तेज रफ्तार डंपर ने रेड लाइट पर खड़े दूसरे वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। अनखीर गोल चक्कर के पास हुए इस हादसे में डंपर आगे खड़े एक अन्य डंपर से टकराता हुआ सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ा और वहां लगे ट्रैफिक सिग्नल के पोल को ध्वस्त कर दिया। गनीमत यह रही कि सुबह के समय ट्रैफिक कम था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंपर चालक विनोद कुमार अपना खाली डंपर लेकर सूरजकुंड की तरफ से बड़खल पुलिस कमिश्नर रोड के रास्ते सेक्टर-28 की ओर बढ़ रहा था। जैसे ही वह अनखीर गोल चक्कर के आगे स्थित दूसरी रेड लाइट के पास पहुंचा, वहां सिग्नल लाल होने की वजह से कई गाड़ियां और एक दूसरा डंपर पहले से रुके हुए थे।

ब्रेक नहीं लगे तो मच गई अफरा-तफरी, क्रेन से हटाया गया क्षतिग्रस्त वाहन

चालक विनोद ने आगे गाड़ियों को खड़ा देख तुरंत ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन डंपर के ब्रेक ने अचानक काम करना बंद कर दिया। वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सीधे आगे खड़े डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि झटका खाकर डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया और रेड लाइट के पोल को उखाड़ते हुए नीचे गिरा दिया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने फुर्ती दिखाते हुए चालक विनोद को केबिन से बाहर निकाला। विनोद के पैरों में हल्की खरोंचें आई थीं, जिसके बाद उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य पाते ही उसे छुट्टी दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही अनखीर पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त डंपर के कारण यातायात बाधित न हो, इसके लिए पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलवाई और गाड़ी को खींचकर पास के एक खुले मैदान में खड़ा करवाया।

अनखीर चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। चालक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी अन्य वाहन सवार को चोट नहीं आई है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे के तकनीकी कारणों की पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें– Hockey World Cup: आज इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम, सिरसा के राजिंदर सिंह पर रहेंगी निगाहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed