Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Fatehabad News: फतेहाबाद में कार से पीछा कर बाइक को मारी टक्कर, फिर हथियार लहराते हुए टूटे बदमाश

Fatehabad News: फतेहाबाद में कार से पीछा कर बाइक को मारी टक्कर, फिर हथियार लहराते हुए टूटे बदमाश

फतेहाबाद में कार से पीछा कर बाइक को मारी टक्कर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Fatehabad News: फतेहाबाद के व्यस्ततम अनाज मंडी इलाके में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े गुंडागर्दी का खौफनाक मंजर देखने को मिला। किसी काम से शहर आए भोडिया खेड़ा निवासी अमित कुमार जब अपनी मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, तभी एक सफेद रंग की एसयूवी गाड़ी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

मंडी के पास पहुंचते ही गाड़ी चालक ने अमित की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमित बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। जब तक वे संभल पाते, गाड़ी से चार युवक हाथ में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लहराते हुए नीचे उतरे और अमित पर टूट पड़े।

विज्ञापन

15 दिन पहले पंचायत में हुआ था फैसला, फिर भी घात लगाकर बैठे थे आरोपी

अस्पताल में उपचाराधीन घायल अमित कुमार ने हमलावरों की पहचान चंद्रपाल, हितेश और उनके दो अन्य साथियों के रूप में की है। अमित का आरोप है कि आरोपी चंद्रपाल के हाथ में हथियार भी था और हमला करते वक्त वे उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।

आपबीती सुनाते हुए पीड़ित ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले उनके बीच पारिवारिक बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। हालांकि, गांव की बिरादरी और पंचायत ने बैठकर मामले का निपटारा करवा दिया था। अमित का कहना है कि राजीनामा होने के बावजूद आरोपी उनसे रंजिश रखे हुए थे और लगातार उनकी रेकी कर रहे थे। सोमवार को जैसे ही वह अकेला फतेहाबाद आया, आरोपियों ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस के हत्थे चढ़ेंगे आरोपी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों को इकट्ठा होते देख हमलावर अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल अमित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी (SHO) संजय मोरवाल ने बताया कि वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। शुरुआती तफ्तीश में पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा नजर आ रहा है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पीड़ित अमित के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें– आज पटल पर रखे जाएंगे 11 बड़े बिल, संविदा प्राध्यापकों के मुद्दे पर हंगामे के आसार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।