Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Fatehabad News: टोहाना नगर परिषद में फूटा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा, नप अध्यक्ष और EO के दफ्तर में फेंका कचरा

Fatehabad News: टोहाना नगर परिषद में फूटा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा, नप अध्यक्ष और EO के दफ्तर में फेंका कचरा

टोहाना नगर परिषद में फूटा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा, नप अध्यक्ष और EO के दफ्तर में फेंका कचरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Fatehabad News: हरियाणा के टोहाना नगर परिषद में पिछले 22 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों का आंदोलन वीरवार को अचानक उग्र हो गया। अपनी मांगों की अनदेखी और प्रशासनिक कार्रवाई से भड़के कर्मचारियों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल और कार्यकारी अधिकारी (EO) दीपक कुमार समेत तमाम अफसरों के कमरों के बाहर और अंदर कचरा उड़ेल दिया। देखते ही देखते कुछ ही देर में पूरा परिषद परिसर बदबूदार कचरे के ढेर में तब्दील हो गया।

पुलिस बल से गाड़ियां निकलवाने पर भड़का विवाद

विज्ञापन

दरअसल, सफाई कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 21 दिनों से लगातार धरने पर डटे हुए थे। आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए कर्मचारियों ने शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले ठेकेदार के सभी टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर परिषद परिसर में खड़ा करा दिया था, ताकि वैकल्पिक सफाई व्यवस्था न चल सके। लेकिन बुधवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस की मदद से 7 गाड़ियों और दर्जनों पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच उन वाहनों को जबरन बाहर निकलवा दिया।

“नशेड़ियों को पकड़ने में सुस्त और कर्मचारियों पर सख्त है पुलिस”

प्रशासनिक दबाव और पुलिस बल के इस इस्तेमाल से कर्मचारी बेहद आक्रोशित हो गए और वीरवार सुबह नारेबाजी करते हुए कचरा फेंकना शुरू कर दिया। धरने की अगुवाई कर रहे कर्मचारी नेताओं ने प्रशासनिक रवैये पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “प्रशासन हमारी 22 दिन की जायज मांगों को सुनने के बजाय दमन पर उतर आया है।

सरकार दावा कर रही है कि 14 मांगें मान ली गई हैं, जबकि 13 मई को 17 मांगों पर सिर्फ आश्वासन मिला था, जिन्हें आज तक लागू नहीं किया गया। हमने जनता की परेशानी देखते हुए एक महीने तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन हमारी भलमनसाही को कमजोरी समझ लिया गया।”

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि इलाके में सरेआम नशा बेचने वालों पर तो पुलिस हाथ डालने से बचती है, लेकिन अपने हक के लिए आवाज उठा रहे गरीब कर्मचारियों को दबाने के लिए पूरी ताकत झोंक देती है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अब यह लड़ाई सिर्फ मांगों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रशासन की वादाखिलाफी और इस दमनकारी नीति के विरोध में अगले 3 से 4 दिनों तक शहर में पूर्ण हड़ताल रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।