Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब-चंडीगढ़ में लोहड़ी तक कोहरे का अलर्ट: 5 शहरों में कोल्ड डे, हरियाणा के 5 जिलों में सर्दी की पहली बारिश, 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

VVinita Kohli
पंजाब-चंडीगढ़ में लोहड़ी तक कोहरे का अलर्ट: 5 शहरों में कोल्ड डे, हरियाणा के 5 जिलों में सर्दी की पहली बारिश, 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी लगातार अपना असर बढ़ा रही है और पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में मौसम के हालात लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में लोहड़ी तक धुंध छाए रहने और शीतलहर की संभावना बनी हुई है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी जरूर दर्ज हुई है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली है। दूसरी ओर हरियाणा में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई जिलों में हुई हल्की बारिश के बाद दिन के समय भी ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि बारिश के चलते कुछ इलाकों में कोहरा छंटा है, लेकिन राजस्थान से सटे और मध्य हरियाणा में कोल्ड वेव का असर जारी है। जीटी रोड बेल्ट के जिलों में सुबह से हल्का कोहरा देखने को मिला, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भी मौसम में किसी खास राहत की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

पंजाब-चंडीगढ़ मौसम अपडेट

पंजाब और चंडीगढ़ में लोहड़ी तक लोगों को धुंध और ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 9 जनवरी के लिए घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में भले ही 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई हो, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे बना हुआ है। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में कोल्ड-डे की स्थिति दर्ज की गई, वहीं अमृतसर में दृश्यता घटकर 150 मीटर तक पहुंच गई। बठिंडा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार, जम्मू के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर पंजाब की ओर खिसक चुका है और करीब 3 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है, जबकि ऊपरी वायुमंडल में तेज रफ्तार हवाएं करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इसी कारण अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ठंड का असर बना रहेगा, जबकि फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के कुछ इलाकों में पूरे दिन ठंड बनी रहने यानी कोल्ड-डे की आशंका है, हालांकि मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा में मौसम के हाल 

हरियाणा में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड का असर और तेज कर दिया है, जिससे सुबह और शाम के समय लोगों को कड़ाके की ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह फरीदाबाद और गुरुग्राम में हुई हल्की बारिश के बाद दिन के समय भी ठंड बढ़ गई है, हालांकि बारिश की वजह से कई इलाकों में कोहरा छंटने से थोड़ी राहत जरूर मिली है। इसके बावजूद राजस्थान से सटे जिलों और मध्य हरियाणा में कोल्ड वेव का असर बना हुआ है, जिसके चलते दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 

चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आज और कल मौसम में किसी खास राहत की संभावना नहीं है। वहीं जीटी रोड बेल्ट के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई और वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ी। गुरुग्राम और फरीदाबाद के साथ-साथ पानीपत, भिवानी और झज्जर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई, जो इस सर्दी के मौसम की पहली बारिश मानी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है, जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह शामिल हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।