Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

उप्र के इतिहास में किसी मुख्‍यमंत्री को 10वां बजट प्रस्तुत करने का अवसर पहली बार मिला : योगी

JJagmarg Desk
उप्र के इतिहास में किसी मुख्‍यमंत्री को 10वां बजट प्रस्तुत करने का अवसर पहली बार मिला : योगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्‍यमंत्री को 10वां बजट प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।

योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और अन्‍य सदस्‍यों की बजट संबंधी चर्चा के जवाब में बजट सत्र के अंतिम दिन कहा कि यह बजट हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है कि प्रदेश के इतिहास में किसी मुख्‍यमंत्री को 10वां बजट प्रस्तुत करने का अवसर मिला है, यह पहली बार हुआ है।

विज्ञापन

वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार का नेतृत्व योगी आदित्यनाथ ने संभाला और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। योगी सरकार ने विधानसभा में 11 फरवरी को लगातार 10वां बजट पेश किया था।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 12.2 प्रतिशत अधिक है।

योगी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि कई वर्षों बाद बजट सत्र दो सप्‍ताह की यात्रा पूरी कर समापन की ओर बढ़ रहा है और आपने (विधानसभा अध्यक्ष) जिस कुशलता के साथ इस सत्र को संचालित किया, या फिर बजट के मुद्दे पर जो चर्चाएं थी, उन सभी मुद्दों पर जो रुचि सदस्‍यों ने दिखाई वह अत्‍यंत ही सार्थक रही।

उन्होंने कहा कि मैं सदस्यों को बधाई देता हूं कि जिस तरह लोकतंत्र की सशक्तिकरण का शंखनाद उप्र की विधानसभा के माध्‍यम से दिया है, इसके लिए सभी का हृदय से अभिनंदन है।

नेता सदन ने कहा कि मैं धन्‍यवाद दूंगा कि मेरे सहयोगी (वित्‍त व संसदीय कार्यमंत्री) सुरेश कुमार खन्‍ना ने जो बजट प्रस्‍तुत किया उसफ्र नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और वरिष्‍ठ सदस्‍य शिवपाल सिंह यादव का वक्‍तव्‍य सुना और वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सदस्यों ने यह साबित किया कि वास्‍तव में लोकतंत्र की सर्वोच्‍च संस्‍था के रूप में विधायिका अपनी जिम्‍मेदारियों का निर्वहन कर रहा है और समस्‍याओं के समाधान का रास्‍ता संवाद हो सकता है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।