Breaking News
Rashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितRashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

Forbes India Rich List: तीन साल बाद फिर नंबर-1 बने गौतम अडाणी, मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर फिसले

AAmit Gupta
Forbes India Rich List: तीन साल बाद फिर नंबर-1 बने गौतम अडाणी, मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर फिसले

भारत के 100 सबसे अमीरों की नई सूची जारी, गौतम अडाणी ने ₹10.85 लाख करोड़ संपत्ति के साथ मारी बाजी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Forbes India Rich List 2026 : फोर्ब्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर उद्योगपतियों की ताजा सूची में बड़ा फेरबदल हुआ है। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी तीन साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति 10.85 लाख करोड़ रुपए यानी 11,270 करोड़ डॉलर दर्ज की गई है।

अडाणी परिवार की संपत्ति में पिछले एक साल में 1.99 लाख करोड़ रुपए (2,070 करोड़ डॉलर) की जोरदार बढ़ोतरी हुई है। डॉलर के हिसाब से वे इस वर्ष सूची में सबसे तेज गति से संपत्ति बढ़ाने वाले भारतीय उद्योगपति साबित हुए हैं। हालांकि, उनकी मौजूदा नेटवर्थ अभी भी साल 2022 के 14.43 लाख करोड़ रुपए के ऐतिहासिक शिखर से नीचे चल रही है।

विज्ञापन

अंबानी दूसरे पायदान पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी शीर्ष स्थान से खिसक कर अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। विभिन्न कारोबारों में मार्जिन पर बने दबाव के चलते रिलायंस के शेयरों में सुस्ती देखी गई, जिसका सीधा असर उनकी कुल संपत्ति पर पड़ा है।

मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.80 लाख करोड़ रुपए की कमी दर्ज की गई है, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ घटकर 8.3 लाख करोड़ रुपए रह गई है। इस बदलाव से भारतीय कॉरपोरेट जगत के शीर्ष पायदान पर सीधा उलटफेर दर्ज हुआ है।

सूची में चार नए चेहरे

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2026 में चार नए कारोबारियों ने पहली बार जगह बनाई है, जबकि वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल ने दोबारा वापसी की है। नए शामिल होने वाले नामों में इंडो-एमआईएम के कृष्णा चिवुकुला और अपार इंडस्ट्रीज के कुशल व चैतन्य देसाई शामिल हैं।

इसके अलावा आदित्य इन्फोटेक के आदित्य खेमका और बालाजी वेफर्स के विरानी बंधुओं ने भी शीर्ष 100 में जगह बनाई है। कुशल और चैतन्य देसाई की कुल संपत्ति 40,898 करोड़ रुपए तथा आदित्य खेमका के परिवार की नेटवर्थ 34,643 करोड़ रुपए आंकी गई है।

बाजार और कुल संपत्ति

चालू वर्ष के दौरान भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार दोनों में नरमी का रुख देखने को मिला है। इस अवधि में भारतीय रुपया 8.5 प्रतिशत गिरा और घरेलू शेयर बाजार में भी 9.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

बाजार की इस सुस्ती के बावजूद देश के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की कुल संपत्ति करीब 96.23 लाख करोड़ रुपए के मजबूत स्तर पर बनी हुई है। देश के 100 सबसे बड़े रईसों की इस कुल दौलत में अकेले गौतम अडाणी की हिस्सेदारी 11.3 प्रतिशत और मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी लगभग 8.6 प्रतिशत बैठती है। #ForbesIndia #GautamAdani #MukeshAmbani #BusinessNews

Gold Silver Price Today: चांदी 11,521 रुपए सस्ती होकर 2.21 लाख पर आई, चेक करें सोने का ताजा रेट

विज्ञापन

व्यापार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।