Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पूर्व आईपीएस अधिकारी चहल से 8.10 करोड़ की साइबर ठगी मामले में संगठित गिरोह का भंडाफोड़

VVinita Kohli
पूर्व आईपीएस अधिकारी चहल से 8.10 करोड़ की साइबर ठगी मामले में संगठित गिरोह का भंडाफोड़
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पटियाला: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अमर सिंह चहल से 8.10 करोड़ रुपये की ठगी के मामले की जांच में एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पता चला है, जिसका सरगना दुबई से संचालन कर रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पूर्व आईपीएस अधिकारी चहल ने 22 दिसंबर को कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। उन्होंने कथित ‘सुसाइड नोट’ में दावा किया था कि संपत्ति प्रबंधन सलाहकार बनकर साइबर ठगों ने उनसे 8.10 करोड़ रुपये की ठगी की। पटियाला रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कुलदीप सिंह चहल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि ठगी से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में 3.50 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में ठाणे और मुंबई से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य से पूछताछ की जा रही है। मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। डीआईजी ने बताया कि जांच में एक सुव्यवस्थित साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसका सरगना दुबई से संचालन कर रहा था। आरोपियों ने फर्जी ऑनलाइन निवेश मंच, डिजिटल संचार माध्यमों और कई सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पंजाब और अन्य राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।