Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Free Petrol Langar: चंडीगढ़ में फ्री पेट्रोल का लंगर स्थगित, पुलिस परमिशन के बिना नहीं होगा कार्यक्रम, पिछली बार लगा था जाम

VVinita Kohli
Free Petrol Langar: चंडीगढ़ में फ्री पेट्रोल का लंगर स्थगित, पुलिस परमिशन के बिना नहीं होगा कार्यक्रम, पिछली बार लगा था जाम

चंडीगढ़ में फ्री पेट्रोल का लंगर स्थगित

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Free Petrol Langar: चंडीगढ़ के सेक्टर-10 और सेक्टर-7 में शुक्रवार को फ्री पेट्रोल का लंगर नहीं लगेगा। कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस और प्रशासन से अनुमति मिलने तक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही पुरानी जानकारी के आधार पर पेट्रोल लेने के लिए सेक्टर-10 पेट्रोल पंप या किसी अन्य जगह पर भीड़ न जुटाएं।

राकेश त्रेहन ने बताया कि 21 से 23 अगस्त तक फ्री पेट्रोल का लंगर लगाने की पहले घोषणा की गई थी, लेकिन अब यह कार्यक्रम अनुमति मिलने तक रोक दिया गया है। उनका कहना है कि पिछली बार बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई थी और दोबारा बिना उचित व्यवस्था के कार्यक्रम करना लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

विज्ञापन

 

परमिशन मिलने के बाद घोषित होगी नई तारीख

राकेश त्रेहन ने कहा कि पुलिस और प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही फ्री पेट्रोल के लंगर की नई तारीख घोषित की जाएगी। अनुमति मिलते ही लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने खास तौर पर लोगों से पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट या मैसेज देखकर पेट्रोल लेने के लिए कहीं पहुंचने से बचने को कहा है। उनका कहना है कि बिना व्यवस्था के बड़ी संख्या में वाहन एक जगह पहुंचने से भीड़ बढ़ सकती है और लोगों को नुकसान या परेशानी हो सकती है।

 

पिछली बार बारिश में बिगड़ी थी व्यवस्था

इससे पहले 18 अप्रैल को सेक्टर-10 के पेट्रोल पंप पर फ्री पेट्रोल का लंगर लगाने की तैयारी की गई थी। कार्यक्रम की जानकारी फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन लेकर पहुंच गए थे। आयोजकों ने लोगों को कूपन भी बांटे थे और पेट्रोल का टैंकर भी मौके पर पहुंच गया था।

हालांकि भारी बारिश और बढ़ती भीड़ के कारण कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका। कई लोग तेज बारिश के बीच घंटों तक पेट्रोल पंप के बाहर कतार में खड़े रहे। बारिश के पानी में कुछ वाहन बंद हो गए, जिन्हें लोगों ने धक्का देकर पेट्रोल पंप तक पहुंचाया।

 

सेक्टर-10 में वाहनों की लंबी कतार से लगा था जाम

फ्री पेट्रोल लेने के लिए बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन पहुंचने से सेक्टर-10 पेट्रोल पंप के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे दूसरे वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।

सूचना मिलने पर सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस आयोजक राकेश त्रेहन को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई थी। वहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि बिना उचित व्यवस्था के इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक जगह बुलाने से यातायात और सुरक्षा से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। बाद में समझाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

 

बंद वाहनों को हटाने पहुंची थी पुलिस टीम

भारी बारिश के कारण कई वाहन रास्ते में ही बंद हो गए थे। इससे सड़क पर यातायात का दबाव और बढ़ गया था। पुलिस टीम कैंटर लेकर मौके पर पहुंची और सड़क पर बंद पड़े कुछ वाहनों को हटाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

पिछले आयोजन में पैदा हुई स्थिति को देखते हुए इस बार आयोजक ने पुलिस और प्रशासन की अनुमति के बिना कार्यक्रम नहीं करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि आज सेक्टर-10 या सेक्टर-7 में फ्री पेट्रोल मिलने की उम्मीद में पहुंचने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ सकता है।

 

पेट्रोल नहीं मिलने पर लोगों ने जताई थी नाराजगी

पिछली बार कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद दूर-दूर से लोग अपने वाहन लेकर सेक्टर-10 पहुंचे थे। कई लोगों के पास आयोजकों की ओर से दिए गए कूपन भी थे। बारिश के बावजूद लोग पेट्रोल मिलने की उम्मीद में इंतजार करते रहे।

जब कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ तो कई लोगों ने नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि यदि बारिश या किसी अन्य वजह से कार्यक्रम नहीं होना था तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी। काफी देर इंतजार करने के बाद कई लोग बिना पेट्रोल लिए वापस लौट गए।

 

आयोजक बोले- लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी

राकेश त्रेहन ने कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है, लेकिन इसके लिए लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। बड़ी संख्या में लोग एक साथ पहुंचते हैं तो अफरा-तफरी, ट्रैफिक जाम या दुर्घटना की स्थिति बन सकती है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की अनुमति तथा उचित व्यवस्था के बाद ही फ्री पेट्रोल का कार्यक्रम दोबारा आयोजित किया जाएगा। फिलहाल लोगों को पुरानी जानकारी पर भरोसा करके पेट्रोल लेने के लिए सेक्टर-10 या सेक्टर-7 पहुंचने से बचने की अपील की गई है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।