September 24, 2026

Gangster Marriage Jhajjar: 12 घंटे की पैरोल पर गैंगस्टर ने रचाई शादी, कंबोडियाई दुल्हन संग झज्जर में मैनपाल ढिल्ला ने लिए सात फेरे

0
Gangster Marriage Jhajjar: 12 घंटे की पैरोल पर गैंगस्टर ने रचाई शादी, कंबोडियाई दुल्हन संग झज्जर में मैनपाल ढिल्ला ने लिए सात फेरे

12 घंटे की पैरोल पर गैंगस्टर ने रचाई शादी, कंबोडियाई दुल्हन संग झज्जर में मैनपाल ढिल्ला ने लिए सात फेरे

Gangster Marriage Jhajjar: हरियाणा के झज्जर जिले के दुलीना गांव में एक बेहद अनूठी और फिल्मी शादी का गवाह बना। बहादुरगढ़ सदर थाने के एक पुराने हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला (Mainpal Dhilla Gangster) को अपनी शादी के लिए अदालत से सिर्फ 12 घंटे की पैरोल मिली।

सुबह 8 बजे जेल की सलाखों से बाहर आए मैनपाल ने शाम 8 बजे वापस लौटने की शर्त के बीच कंबोडिया निवासी अपनी मंगेतर मेटा चान के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी रचाई।

पुलिस छावनी में बदला फार्म हाउस, मीडिया और बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन

झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर स्थित दुलीना फार्म हाउस में यह हाई-प्रोफाइल विवाह समारोह आयोजित किया गया था। गैंगस्टर की सुरक्षा और उसके बैकग्राउंड को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आयोजन स्थल को किलेबंदी में तब्दील कर दिया। फार्म हाउस के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शादी में शिरकत करने पहुंचे रिश्तेदारों और मेहमानों की पूरी जांच-पड़ताल की गई, जबकि मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी रही। पैरोल की समयसीमा सीमित होने के कारण शादी की रस्मों को आनन-फानन में तय शिड्यूल के हिसाब से निपटाया गया।

कंबोडिया में पनपा प्यार, 3 बच्चों संग झज्जर पहुंची दुल्हन

मैनपाल ढिल्ला साल 2018 में छह हफ्ते की पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश भाग गया था। कंबोडिया में रहने के दौरान ही उसकी मुलाकात मेटा चान (Cambodian Woman Marriage Haryana) से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। इस दौरान दोनों के चार बच्चे भी हुए, जिनमें से एक बच्चा कंबोडिया में ही है, जबकि दुल्हन अपने तीन बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ शादी के लिए झज्जर पहुंची। वैवाहिक भोज में लगभग 500 से 600 खास मेहमानों की खातिरदारी का इंतजाम किया गया था।

2013 में मिली थी उम्रकैद, 2025 में कंबोडिया से हुआ था डिपोर्ट

मैनपाल ढिल्ला पर 2007 में हत्या, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ था, जिसमें 2013 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 2018 में पैरोल जंप कर कंबोडिया भागने के बाद हरियाणा पुलिस ने सीबीआई और इंटरपोल की मदद से रेड नोटिस जारी कराया था।

आखिरकार कंबोडियाई पुलिस के सहयोग से उसे जुलाई 2025 में दबोचा गया और सितंबर 2025 में भारत लाया गया, तब से वह जेल में ही अपनी सजा काट रहा है। शादी की रस्में पूरी होने के बाद ढिल्ला को तय समय पर वापस जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें–Haryana Road Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed