Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Geetika Arora UPSC Rank 22: फरीदाबाद की गीतिका अरोड़ा ने UPSC में मारी बाजी, चौथे प्रयास में 22वीं रैंक

AAmandeep Singh
फरीदाबाद की गीतिका अरोड़ा ने UPSC में मारी बाजी, चौथे प्रयास में 22वीं रैंक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खबर सामने आई है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सर्विस परीक्षा के परिणाम में बल्लभगढ़ निवासी गीतिका अरोड़ा ने 22वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे फरीदाबाद और हरियाणा का नाम देशभर में रोशन किया है।

रिजल्ट घोषित होने के बाद जब गीतिका घर पहुंचीं तो परिवार और आसपास के लोगों ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इलाके में खुशी का माहौल है और हर कोई उनकी मेहनत और लगन की सराहना कर रहा है।

विज्ञापन

चौथे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

गीतिका अरोड़ा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बल्लभगढ़ स्थित रावल पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर सोशल विषय में मास्टर्स डिग्री हासिल की।

गीतिका बताती हैं कि UPSC की तैयारी आसान नहीं रही। पहले और तीसरे प्रयास में वह प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाईं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी। चौथे प्रयास में उन्होंने 22वीं रैंक हासिल कर अपनी मेहनत का परिणाम हासिल किया।

परिवार और दोस्तों का मिला पूरा सहयोग

गीतिका अरोड़ा की इस उपलब्धि पर उनके पिता मोहन अरोड़ा ने खुशी जताई और कहा कि बेटी की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने बताया कि परिवार ने हमेशा गीतिका को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और हर मुश्किल समय में उसका साथ दिया।

गीतिका ने भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और दोस्तों को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में परिवार और दोस्तों का सहयोग उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ताकत देता रहा।

युवाओं के लिए दिया यह संदेश

गीतिका अरोड़ा ने युवाओं से कहा कि ईमानदारी, धैर्य और लगातार मेहनत के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलती है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी सफलता से खासकर लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी और आने वाले समय में ज्यादा युवा UPSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे आएंगे। गीतिका ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश की सेवा करना चाहती हैं।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।