August 19, 2026

उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने नारनौल रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

0
Nnl 4

Narnaul News :

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने बुधवार जयपुर मंडल के रेवाड़ी-रींगस-जयपुर रेल खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नारनौल रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अटेली रेलवे स्टेशन का भी गहन निरीक्षण किया।

भूपेश यादव,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जयपुर ने बताया कि महाप्रबंधक ने नारनौल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं,स्टेशन परिसर के विकास तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यात्री अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों पर विशेष जोर दिया।
नारनौल रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से स्टेशन के आधारभूत ढांचे का आधुनिकीकरण होने के साथ-साथ यात्रियों के लिए सुविधाओं में विस्तार एवं सुधार होगा।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने नारनौल रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने इसके पश्चात अटेली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रवि जैन,मंडल रेल प्रबंधक जयपुर सहित उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय एवं जयपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed