Breaking News
Horoscope Today: सूर्य और शुक्र की चाल से चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मतBhiwani Mandi News: भिवानी में बाजरा बेचने आए किसानों की फजीहत, 500 मीटर लंबी लाइनों में घंटों इंतजारHaryana Business News: हरियाणा में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, सभी जिलों में खुलेंगे उद्योग, 10 नई IMT विकसित करने का प्लानEntertainment News: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बड़ा उलटफेर, कानूनी अड़चनों के चलते तेज प्रताप यादव हुए बाहरRohtak Crime: सांपला थाने का ASI की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हत्या के मामले में मांग रहा था घूसHoroscope Today: सूर्य और शुक्र की चाल से चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मतBhiwani Mandi News: भिवानी में बाजरा बेचने आए किसानों की फजीहत, 500 मीटर लंबी लाइनों में घंटों इंतजारHaryana Business News: हरियाणा में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, सभी जिलों में खुलेंगे उद्योग, 10 नई IMT विकसित करने का प्लानEntertainment News: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बड़ा उलटफेर, कानूनी अड़चनों के चलते तेज प्रताप यादव हुए बाहरRohtak Crime: सांपला थाने का ASI की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हत्या के मामले में मांग रहा था घूस

Govinda Latest Update: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में फिर आई खटास, इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो!

GGaganpreet Kaur
Govinda Latest Update: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में फिर आई खटास, इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो!

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में फिर आई खटास

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Govinda Latest Update: बॉलीवुड के ‘नंबर वन’ अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बार फिर कयासों का दौर शुरू हो गया है। कभी अपने अनोखे अंदाज और तालमेल से फैंस का दिल जीतने वाली यह जोड़ी इन दिनों अपने बिगड़ते रिश्तों के चलते सुर्खियों में है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी से संकेत मिल रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जिसके बाद उनके तलाक की खबरों को फिर से हवा मिल गई है।

इन्स्टाग्राम से गायब हुए एक-दूसरे के नाम

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोनों की फॉलोइंग लिस्ट देखकर फैंस हैरान हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। सुनीता की फॉलोइंग लिस्ट में जहां गोविंदा के कुछ फैनपेज मौजूद हैं, वहीं गोविंदा का ऑफिशियल अकाउंट गायब है। दूसरी तरफ गोविंदा की लिस्ट से भी सुनीता का नाम नदारद है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों ने हाल ही में अनफॉलो किया है या वे पहले से ही एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे थे, लेकिन इस मोड़ पर यह बात फैंस का ध्यान खींच रही है।

कोमल रानी स्वर्णकार संग गोविंदा के दिखने से बढ़ा विवाद

दरअसल, यह पूरा मामला तब और गरमा गया जब सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया था। सुनीता ने दावा किया था कि गोविंदा, कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दूसरी शादी करने की तैयारी में थे, जिसके कारण उन्होंने तलाक तक का मन बना लिया था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया था। लेकिन आरोपों के बीच हाल ही में गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों साथ नजर आए। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

अफेयर्स और खटपट का रहा है पुराना इतिहास

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में बेहद गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। गोविंदा ने अपने शुरुआती स्टारडम और करियर को प्रभावित होने से बचाने के लिए कई सालों तक अपनी शादी की बात मीडिया से छिपाकर रखी थी। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें आई हों। इससे पहले भी रियलिटी शोज और इंटरव्यूज में सुनीता, गोविंदा के अफेयर्स को लेकर अपना दर्द बयां कर चुकी हैं। फिलहाल सोशल मीडिया अनफॉलो और वायरल वीडियो के बाद फैंस यह जानने को बेताब हैं कि इस रिश्ते का आगे क्या रुख होता है।

यह भी पढ़ें– उर्फी जावेद का छलका दर्द, ‘बिग बॉस 20’ से मिली निराशा, बीते 1 साल में रिजेक्ट हुए कई प्रोजेक्ट्स

विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।